सूरज पंचोली बरी: मां जरीना वहाब की दुआओं का रंग, पहले ही कहा था- मेरा बेटा निर्दोष है, उसकी आंखों में दर्द...
Sooraj Pancholi acquitted of abetment charges in Jiah Khan suicide case: जिया खान आत्महत्या मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने अभिनेता सुरज पंचोली को बरी कर दिया है। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में ये फैसला दिया।

Sooraj Pancholi acquitted: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान आत्महत्या मामले में 10 सालों बाद अभिनेता सूरज पंचोली को आज (28 अप्रैल) सीबीआई कोर्ट ने बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा, ''सबूतों की कमी के कारण, यह अदालत आपको (सूरज पंचोली) दोषी नहीं ठहरा सकती, इसलिए बरी किया जाता है।'' आज सूरज पंचोली की मां और दिग्गज अभिनेत्री जरीना वहाब की दुआओं ने रंग दिखाया है। उन्होंने कोर्ट के फैसले से पहले ही कहा था कि उनका बेटा निर्दोश है।
जरीना वहाब बोलीं- मेरे परिवार ने फैसले का 10 साल तक...
कोर्ट के फैसले से पहले 27 अप्रैल को सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब सदमे में थी, लेकिन उनको भरोसा था कि उनके बेटा सही साबित होता और बरी हो जाएगा। जरीना वहाब ने कहा था, ''मैंने और मेरे परिवार ने फैसले के लिए 10 साल तक इंतजार किया है। यह हमारे बेटे के लिए नरक जैसा रहा है। इस पूरे समय में हमें विश्वास है कि सर्वशक्तिमान हमारे बेटे के साथ न्याय करेगा।''

'जब मेरा बेटा मुझे देखता है...'
सूरज पंचोली के साथ 28 अप्रैल को कोर्ट में उनकी मां जरीना वहाब साथ गई थीं। कोर्ट के फैसले एक दिन पहले जरीना वहाब ने कहा था, ''पिछले कुछ समय से घर में स्थिति काफी तनावपूर्ण चल रही है। जब मेरा बेटा मुझे देखता है तो मैं उसका दर्द महसूस कर सकती हूं। मैं उसकी आंखों में नहीं देख पाती हूं। हम एक दूसरे से ज्यादा कुछ नहीं कहते। मैं महसूस कर सकती हूं कि वह किस दौर से गुजर रहा है। और मैं असहाय महसूस करती हूं। मैं उससे कुछ नहीं कह सकती।''

मां जरीना वहाब को था भरोसा- बेटे को मिलेगा इंसाफ
जरीना वहाब साथ ने कहा था, ''मैं जानती हूं कि मेरा बेटा बेकसूर है। दस साल लग गए हैं। लेकिन मुझे ऊपर वाले पे पूरा भरोसा है। मुझे लगता है कि यह एक फेज है, एक दर्दनाक वक्त चल रहा है। लेकिन ऊपरवाले के घर में देर है अंधेर नहीं। मुझे पूरा विश्वास है कि मेरे बेटे को इंसाफ मिलेगा क्योंकि वह निर्दोष है।''

जरीना वहाब ने कहा था, ''मैं कल अपने बेटे के साथ अदालत में जाऊंगी। मेरा बेटा सूरज एक मजबूत लड़का है। उसे भी न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उसे मालुम है कि इंसाफ मिलेगा। इंशा अल्लाह।"












Click it and Unblock the Notifications