Sooraj Pancholi: जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली बरी, सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला
Sooraj Pancholi Acquitted: 3 जून 2013 को जिया खान ने आत्महत्या कर ली थी। जिसका आरोप सूरज पंचोली पर लगा था। अब सीबीआई कोर्ट ने सूरज पंचोली को रिहा कर दिया है।

Jiah khan verdict: जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली बरी हो गए हैं। सीबीआई की विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया है। बता दें कि 3 जून 2013 को जिया खान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसका आरोप सूरज पंचोली पर लगा था। सूरज पंचोली पर जिया खान से टॉर्चर करने का आरोप लगा था।
सबूतों के अभाव में हुए बरी
सीबीआई अदालत ने सबूतों के अभाव में सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि सूरज के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है। एक्टर ने कोर्ट का फैसला सुनने के बाद धन्यवाद किया।
पिता आदित्य पंचोली ने दी प्रतिक्रिया
बेटे सूरज पंचोली के बरी होने पर एक्टर पिता आदित्य पंचोली ने फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है। बेटे पर लगे आरोपों पर कहा कि कोर्ट के फैसले ने सबकुछ कह दिया, अब मुझे कुछ नहीं कहना। उन्होंने कहा कि इस पूरे समय में जिन लोगों ने उनका समर्थन किया,उन सबका शुक्रिया।
जिया खान की मां राबिया खान ने दी प्रतिक्रिया
जिया खान (Jiah Khan) की मां राबिया खान ने इस फैसले पर निराशा जताई हैं। उन्होंने कहा कि अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। वह हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगी। सीबीआई ने सही ढ़ंग से काम नहीं किया है नहीं तो आज मेरी बेटी को न्याय मिल जाता। मैं अभी भी पूछूंगी कि मेरी बेटी की मौत कैसे हुई। यह गुत्थी अभी तक सुलझी है। उन्होंने कहा कि सूरज पंचोली ही मेरी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार है।
सुसाइड नोट मिलने के बाद सूरज पंचोली पर लगे थे आरोप
पुलिस को 3 जून 2013 को जिया खान (Jiah Khan) की मौत के बाद छह पन्ने का सुसाइड लेटर भी मिला था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह सूरज पंचोली को डेट कर रही थीं। इस सुसाइड लेटर के आधार पर सूरज पंचोली को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि कुछ दिनों बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। लेकिन एक्ट्रेस की मां ने हार नहीं मानी। राबिया ने सीबीआई जांच की मांग की जिसके बाद इस केस को सीबीआई को सौंप दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications