10 साल बाद फिर लौटेगी आयकॉनिक ब्लॉकबस्टर जोड़ी, सूरज बड़जात्या सलमान के साथ नई फिल्म करेंगे अनाउंस

Salman Khan New Film With Sooraj: सिंकदर फ्लॉप होने के बाद सलमान खान अपने लिए एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की तलाश में हैं। इसके लिए उन्होंने कई डायरेक्टर्स से मुलाकात की और कहानी सुनी। इसमें से एक फिल्म उन्होंने साइन की। जिसका नाम बैटल ऑफ गलवान है। इसकी शूटिगं सितंबर में शुरू होगी। हालांकि सलमान अपने फेवरेट डायरेक्टर के पास भी गए थे।

रिपोर्ट्स की माने तो सलमान और सूरज बड़जात्या साथ काम करने वाले हैं। सलमान को कहानी भी पसंद आई थी। लेकिन फिर ज्यादा खबरें नहीं आईं। लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सूरज ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने अपनी अगली फिल्म के बारे में बातया है।

Salman Khan New Film With Sooraj

इंडिया टुडे से बात करते हुए सूरज ने कहा, सलमान भाई के साथ हम कहानी पर काम कर रहे हैं। लेकिन कहानी की स्क्रिप्ट उनकी उम्र के हिसाब से तैयार करनी है। ऑडियंस के प्रति एक जिम्मेदारी है, हम चाहते हैं उन्हें वही कहानी दें। जिन्हें हम सेलिब्रेट करते हैं और मानते भी हैं। हम ये भी चाहते हैं कि फिल्म में वही मजा और मस्ती मिले, लेकिन उनकी उम्र के हिसाब से। इसके लिए हमें थोड़ा वक्त लगेगा। दरअसल, हम सलमान के साथ हमेशा सिंपल फैमिली और छोटी-छोटी खुशियां वाली कहानी दिखाते आए हैं। इस बार भी हमारी प्लानिंग यही है। इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नवंबर में करेंगे।

सलमान और सूरज बड़जात्या ने पिछली बार प्रेम रतन धन पायो में साथ काम किया था। ये फिल्म 2015 में दीवाली के मौके पर आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। इसके बाद से ही दोनों साथ काम करने के लिए बेकरार हैं। लेकिन दोनों को ढंग की कहानी नहीं मिल रही थी। अब सूरज के इस बयान से तय हो गया है कि ये आयकॉनिक ब्लॉकबस्टर जोड़ी 10 साल बाद फिर से साथ नजर आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+