किच्‍चा-अजय देवगन के बीच 'हिंदी भाषा' को लेकर चल रही जंग के बीच सोनू सूद ने बोली ये बात

किच्‍चा-अजय देवगन के बीच 'हिंदी भाषा' को लेकर चल रही जंग के बीच सोनू सूद ने बोली ये बात

मुंबई, 28 अप्रैल: पिछले कुछ समय से साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री की फिल्‍मों के हिंदी वर्जन ने खूब उपलब्धि हासिल की। हिंदी भाषी राज्‍यों में हाल ही रिलीज हुई दक्षिण भारतीय फिल्‍में आरआरआर और केजीएफ 2 खूब पसंद की और जमकर कमाई भी की। वहीं इस सबके बीच कन्‍नड़ फिल्‍मों के एक्‍टर और निर्देशक किच्‍चा सुदीप ने हिंदी भाषा को राष्‍ट्र भाषा ना कह कर नई बहस छेड़ दी है। किच्‍चा को करारा जवाब देते हुए हिंदी सिनेमा के सुपरस्‍टार अजय देवगन ने एक ट्टीट किया जिसके बाद दोनों के बीच ट्वीटर वार शुरू हो गई। वहीं इन दोनों के बीच हिंदी भाषा को लेकर चल रही जंग के बीच अभिनेता सोनू सूद ने इस पर अपना रिएक्‍शन दिया है।

अजय और किच्चा के बीच ट्विटर की लड़ाई से शुरू हुआ भाषा विवाद

अजय और किच्चा के बीच ट्विटर की लड़ाई से शुरू हुआ भाषा विवाद

बता दें बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, जो अपनी आगामी फिल्म, 'रनवे 34' के रिलीज से पहले उसके प्रचार में जमकर बिजी हैं वो गुरुवार को दक्षिण के स्टार किच्चा सुदीप के साथ शब्दों की जंग में पड़ गए, जब किच्‍चा ने कहा हिंदी अब भारत की राष्ट्रीय भाषा नहीं है। दो फिल्‍मों सितारों - अजय और किच्चा के बीच ट्विटर की लड़ाई ने एक भाषा विवाद को जन्म दिया।

Recommended Video

    Hindi Language Controversy: हिंदी भाषा विवाद पर क्या बोले Sonu Sood | वनइंडिया हिंदी
    भारत की सिर्फ एक भाषा है - मनोरंजन

    भारत की सिर्फ एक भाषा है - मनोरंजन

    इन दोनों के बीच चल रही जंग के बीच जरूरतमंद लोगों के मसीहा और अभिनेता सोनू सूद ने हाल ही में दिए इंटरव्‍यू में कहा कि भारत की सिर्फ एक भाषा है - मनोरंजन।

     .....हिंदी को सिर्फ राष्ट्रभाषा कहा जा सकता है

    .....हिंदी को सिर्फ राष्ट्रभाषा कहा जा सकता है

    सोनू सूद ने कहा मुझे नहीं लगता कि हिंदी को सिर्फ राष्ट्रभाषा कहा जा सकता है। भारत की एक भाषा है, जो मनोरंजन है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस फिल्‍म इंडस्‍ट्री से संबंधित हैं। यदि आप लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो वे आपसे प्यार करेंगे, आपका सम्मान करेंगे और स्वीकार करेंगे। उन्‍होंने कहा केवल अच्छे सिनेमा को स्वीकार किया जाएगा।

    आरआरआर और केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता पर क्‍या बोले सोनू सूद

    आरआरआर और केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता पर क्‍या बोले सोनू सूद

    सोनू सूद जो बॉलीवुड ही नहीं साइथ भाषा की गई फिल्‍मों में नजर आ चुके र्है उन्‍होंने आरआरआर और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी फिल्मों की सफलता पर विचार करते हुए, सोनू सूद ने कहा कि यह निश्चित रूप से "हिंदी फिल्मों के निर्माण के तरीके को बदल देगा।

     जानें किच्‍चा ने क्‍या कहा जिसके जवाब में अजय देगवन को आया गुस्‍सा

    जानें किच्‍चा ने क्‍या कहा जिसके जवाब में अजय देगवन को आया गुस्‍सा

    बता दें एक कार्यक्रम के दौरान किच्‍चा सुदीप ने अपने इंटरव्‍यू में कहा था कि "हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं रही।" इसके बाद, देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर सुदीपा की टिप्पणी पर अपने विचार व्यक्त किए। हिंदी में उन्होंने लिखा, "किच्चा सुदीप, मेरे भाई, आपके अनुसार, अगर हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है तो आप अपनी मूल भाषा [मातृभाषा] फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हैं? हिंदी थी, है और हमेशा रहेगी। हमारी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा हो। जन गण मन।"

    किच्‍चा ने अजय देवगन को अंग्रेजी में लिखा ये जवाब

    किच्‍चा ने अजय देवगन को अंग्रेजी में लिखा ये जवाब

    किच्ची सुदीप ने ट्वीट में लिखा सर अनुवाद और व्याख्याएं दृष्टिकोण होती हैं। पूरे मामले को जाने बिना रिएक्ट करना, ये मायने रखता है। मैं आपको दोष नहीं देता लेकिन अगर किसी क्रिएटिव कारण से मुझे आपका ट्वीट मिला होता तो ज्यादा खुशी होती।

    जानें हिंदी भाषा के लिए किच्‍चा ने क्‍या कहा था, जिस पर शुरू हुई बहस

    जानें हिंदी भाषा के लिए किच्‍चा ने क्‍या कहा था, जिस पर शुरू हुई बहस

    गौरतलब है कि साउथ एक्‍टर किच्‍चा सुदीप ने कहा था कि पैन इंडिया फिल्में कन्नड़ में बन रही हैं और मैं इसपर एक करेक्शन करना चाहूंगा। इसी दौरान वह बोल गए थे- हिंदी अब नेशनल लैंग्वेज नहीं रह गई, आज बॉलीवुड में पैन इंडिया फिल्में की जा रही हैं, वह तेलुगू और तमिल फिल्मों की रीमेक बना रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी स्ट्रगल कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+