कृषि कानून वापस लेने के पीएम मोदी के फैसले पर सोनू सूद बोले- प्रकाश पर्व और भी ऐतिहासिक हो गया
नई दिल्ली, 19 नवंबर। देश भर के किसानों के लिए शुक्रवार का दिन बड़ा ही ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए लागू किए गए नए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया। पीएम मोदी के इस फैसले के बाद नेता, अभिनेता और देश की जानी- मानी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे रहे रहे हैं। जरूरतमंदों के मसीहा बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी पीएम मोदी के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
Recommended Video

सोनू सूद ने पीएम मोदी के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए हिंदी में ट्वीट पर लिखा-
किसान वापस अपने खेतों में आयेंगे, देश के खेत फिर से लहराएंगे। धन्यवाद नरेंद्र मोदीजी, इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश पूरब और भी ऐतिहासिक हो गया। जय जवान जय किसान।
इसके बाद सोनू सूद ने एक अंग्रेजी में भी ट्वीट किया और लिखा-
यह एक अद्भुत खबर है! कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए धन्यवाद नरेंद्र मोदीजी। शांतिपूर्ण विरोध के माध्यम से उचित मांगों को उठाने के लिए किसानों को धन्यवाद। आशा करता हूं कि आज आप श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अपने परिवारों के साथ खुशी-खुशी लौटेंगे।
बता दें भाजपा ज्वाइन करने की अटकलों के बीच सोनू सूद ने कुछ दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ज्वाइन करके सबको चौका दिया था। वहीं पिछले रविवार उन्होंने पंजाब में अपनी बहन के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने और आगामी पंजाब चुनाव लड़ने का ऐलान किय है। इसके बाद सोनू सूद ने पंजाब में गोबर के उपलों के बीच अपनी एक फोटो खिचवाकर ट्वीट करते हुए लिखा था अपने गांव की मिट्टी की खुशबू। जिसके बाद माना जा रहा है कि कोरोना काल में मसीहा बन चुके सोनू सूद पंजाब चुनाव में आप पार्टी के प्रचार और अन्य चुनावी गतिविधियों में सक्रिय नजर आएंगे।
गौरतलब है कि पीएम मोदी की सरकार ने पिछले साल कृषि कानूनों में संसोधन करते हुए तनी नए कृषि कानून लागू किए थे। जिसका विरोध पंजाब और हरियाणा के किसानों ने करना शुरू किया था इसके बाद ये किसान आंदोनल और अन्य राज्यों में भी शुरू हो गया लेकिन मोदी सरकार कृषि कानूनाें को वापस लेने से सिरे से इंकार करती रही। लेकिन यूपी, पंजाब समेत देश के कुल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी ने मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए गुरु पूर्णिमा के दिन तीनों कृषि कानून को वापस लेने का फैसला सुनाकर किसानों का तोहफा दिया।
पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा
काफी मंथन के बाद और किसानों की सहमति के बाद इन कानूनों को हमारी सरकार नेक नीयत से ये कानून लेकर आई थी, इतनी पवित्र बात, पूर्ण रूप से शुद्ध, किसानों के हित की बात, हम अपने प्रयासों के बावजूद कुछ किसानों को समझा नहीं पाए।












Click it and Unblock the Notifications