सोनू सूद ने रेलवे स्टेशन के पानी को बताया 'मिनरल वॉटर', लोग बोले- 'मतलब कुछ भी?'

सोनू सूद ने रेलवे स्टेशन पर ही नल से पानी पिया और इसे मिनरल वॉटर बताया। बस फिर क्या था! सोनू सूद को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

मुंबई, 5 अक्टूबर: देश में जब कोरोना महामारी अपने चरम पर थी, तो सोनू सूद मसीहा बनकर लोगों की मदद करने के लिए आगे आए थे। एक्टर को खूब दुआएं भी मिलीं। इसके साथ ही सोनू ने अपनी दरियादिली से लाखों लोगों का दिल भी जीता। आजकल सोनू मुंबई लोकल के सफर का खूब मजा उठा रहे हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर खूब वीडियोज और तस्वीरें शेयर करते हैं। इस बीच एक्टर ने स्टेशन पर ही नल से पानी पिया और इसे मिनरल वॉटर बताया। बस फिर क्या था! सोनू सूद को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

लोकल ट्रेन का मजा ले रहे सोनू

लोकल ट्रेन का मजा ले रहे सोनू

सोनू सूद इन दिनों मुंबई लोकल के सफर का मजा ले रहे हैं। एक्टर के वीडियोज और तस्वीरें बयां करती हैं कि वे कितने डाउन टू अर्थ हैं। लेकिन सोनू सूद को उनकी कही एक बात काफी महंगी पड़ रही है।

नल के पानी को बताया शुद्ध

नल के पानी को बताया शुद्ध

दरअसल, स्टेशन पर सोनू ने पैक्ड बॉटल की बजाय नल का पानी पिया। और सिर्फ पिया ही नहीं, बल्कि इसे मिनरल वॉटर तक बता डाला। यूजर्स को एक्टर की बात बिल्कुल भी रास नहीं आई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि ये पानी खारा है। वहीं एक ने कहा कि मतलब कुछ भी?

'मतलब कुछ भी?'

वीडियो में सोनू सूद को रेलवे स्टेशन पर लेटे हुए देखा जा सकता है। कुछ लोगों को तो एक्टर का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है लेकिन कुछ लोग सोनू के इस बिहेवियर से खफा दिख रहे हैं।

एक्टर ने बनाया वीडियो

सोनू सूद ने वीडियो शेयर करने वाले शख्स को कहा कि हाय क्या बात है भईया। स्टेशन पर भी कोई किसी को चैन से लेटने नहीं देता। लेकिन मैं आपको एक बात सच बता दूं कि ये है स्टेशन की जान। हम अभी बोइसर में हैं। रात के 10 बजे हैं। शूटिंग पूरी कर ली। यहां सी जिंदगी कहीं भी नहीं है।

पानी को बताया था सुपर हेल्दी

पानी को बताया था सुपर हेल्दी

इसके साथ ही रेलवे स्टेशन का पानी पीते हुए सोनू कहते हैं कि बॉस ये जो पानी है ना, दुनिया का कोई भी बिसलरी या मिनरल वॉटर इसका मुकाबला नहीं कर सकता। सोनू ने इस पानी को एकदम सुपरहेल्दी बताया है।

सोनू ने जीता लोगों का दिल

सोनू सूद के पानी वाली बात से भले ही लोग नाराज हों, लेकिन एक्टर का अंदाज फैंस के बड़ा पसंद आ रहा है। इस दौरान सोनू ने एक डॉगी को भी प्यार दिया। एक्टर का ये वीडियो भी खूब वायरल हुआ। लोग सोनू की दरियादिली के कायल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+