'ये गुटखा क्यों खाता है, बंद कर' Sonu Sood को इस शख्स पर आया गुस्सा, वायरल हो रहा वीडियो
सोनू सूद एक ऐसे अभिनेता हैं जो कि, अक्सर जनता की मदद के लिए आगे रहते हैं। अब उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह एक शख्स को गुटखा खाने के लिए रोक रहे हैं।
Sonu Sood Video Viral: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपनी फिल्मों से ज्यादा सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कोरोना काल के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक सोनू सूद थे जिन्होंने सबसे पहले जरूरतमंदों की मदद की थी। एक्टर के इसी अंदाज ने लाखों फैंस का दिल जीत लिया था। इसके अलावा सोनू सूद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह गुटखा खाते शख्स पर भड़कते हुए नजर आए।

सोनू सूद की वीडियो वायरल
हाल ही में सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह हमेशा की तरह अपने कैजुअल लुक में नजर आए। एक्टर अपने सफर के दौरान कार से सड़क किनारे कॉफी पीने उतरे। वह जैसे ही कॉफी के लिए ऑर्डर करते तो उन्हें एक शख्स दिखा जो कि, गुटखा खा रहा होता।

गुटखा खाते हुए शख्स की लगाई फटकार
वीडियो में सोनू सूद उस शख्स को गुटखा खाते देख गुस्सा हो जाते हैं और उस शख्स की क्लास लगाते हैं। एक्टर उसको समझाते हैं और कहते हैं कि, "तुमने गुटखा खाया है क्या? अबे गुटखा क्यों खाता है बे. बंद कर गुटखा खाना, चल गुटखा फेंक उधर।" इसके बाद सोनू सूद उस शख्स उसका नाम और पता पूछते हैं।

'इसको गुटखा मत दिया कर'
सोनू सूद उस शख्स से पहले उसका नाम पूछते हैं। एक्टर कहते हैं कि, भाई आपका नाम क्या है? इसका जवाब देते हुए वो शख्स कहता है 'मेरा नाम नागेश है'। फिर सोनू सूद कहते हैं कि नागेश आज के बाद गुटखा मत खाना। फिर एक्टर पान बेचने वाले दुकानदार को कहते हैं कि, 'इसको गुटखा मत दिया कर, परिवार खराब हो रहा है इसका। इसे कॉफी पिलाया कर'।
फैंस ने की जमकर तारीफ
सोनू सूद की इस वीडियो पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आपकी यही सरलता आपकी महानता है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप ही हैं रियल हीरो क्या बात है सर'। एक ने लिखा, 'अजय देवगन को क्यों नुकसान पहुंचा रहे हो, विमल थुकवा दिया'। फिलहाल एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोनू सूद का वर्कफ्रंट
सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में देखा गया था। जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। अब वह जल्द ही अभिनन्दन गुप्ता के डायरेक्शन में बन रही फिल्म फतेह में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications