अयोध्या में BJP को मिली हार के बाद क्यों निशाने पर आए सोनू निगम? एक पोस्ट से सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Sonu Nigam Tweet: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं और तीसरी बार केंद्र में भाजपा की जीत हुई है। हालांकि इस बार के नतीजे काफी चौंका देने वाले थे। खासतौर अयोध्या सीट से भाजपा का मिली हार से लोगों को बड़ा झटका लगा है। इस बीच सिंगर सोनू निगम को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
अयोध्या में लोकसभा सीट पर बीजेपी को मिली हार के बाद सिंगर सोनू निगम के नाम से एक ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इस ट्वीट को देखने के बाद कई X यूजर्स ने सिंगर सोनू निगम को निशाने पर ले लिया है।

दरअसल, सोनू निगम नाम के एक X यूजर ने अयोध्या में बीजेपी को मिली हार के बाद एक ट्वीट किया। जिसमें लिखा, 'जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को चमका दिया, नया एयरपोर्ट दिया, रेलवे स्टेशन दिया, 500 सालों के बाद राम मंदिर बनवाकर दिया, पूरी की पूरी एक टेंपल इकोनॉमी बनाकर दी उस पार्टी को अयोध्या जी सीट पर संघर्ष करना पड़ रहा है। शर्मनाक है अयोध्यावासियों!'
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये ट्वीट वायरल हुआ तो लोग सोनू निगम को खरी खोटी सुनाने लगे। एक ने लिखा, 'शर्मनाक नहीं, आप लोगो की समझ कम है, लोगों को विकास चाहिए लेकिन समझौता करके, जबरदस्ती किसानों की जमीन छीन लो, कोरीडोर के नाम पर घर तोड़ दो, पेड़ कटवा दो। ये बाहर के लोगों को अच्छा लगता है वहाँ की स्थायी जनता को नहीं।' एक ने लिखा, 'सिर्फ मंदिर का घंटा बजाने से घर-द्वार चलने वाला नहीं है। बाकी तुम नफरती निगम खुद समझदार हो।'
आपको बता दें कि, जिस ट्वीट को देखकर लोग सोनू निगम को ट्रोल कर रहे हैं ये उनका अकाउंट नहीं है। बता दें कि, सोनू निगम ट्विटर का इस्तेमाल नहीं करते हैं उन्होंने सालों पहले ही ट्विटर से दूरी बना ली थी। एक विवाद की वजह से एक्टर ने हमेशा के लिए अपना अकाउंट डिलीट कर दिया और फिर कभी वापसी नहीं की तो इसका मतलब साफ है कि किसी अन्य यूजर ने सिंगर का नाम इस्तेमाल कर फर्जी ट्वीट किया है।












Click it and Unblock the Notifications