'देवों के देव महादेव' की पार्वती ने बना ली स्क्रीन से दूरी, शादी के बाद एक्ट्रेस के ससुराल वाले बने वजह?

Sonarika Bhadoria Away from work: देवों के देव महादेव की सोनारिका भदौरिया को भला कौन नहीं जानता। महादेव सीरियल में सोनारिका ने देवी पार्वती के रोल को इतनी अच्छी तरह से निभाया कि उन्हें घर-घर में खास पहचान मिली। एक्ट्रेस को इस रोल में देखने के बाद हर कोई ये मानने लगा कि उनसे अच्छा इस किरदार को शायद ही कोई निभा पाता।

सोनारिका ने बनाई काम से दूरी
मगर एक्ट्रेस फिलहाल स्क्रीन से दूरी बनाए हुए हैं। ना तो उनके किसी और टीवी शो को लेकर कोई खबर है और ना ही एक्ट्रेस के पाइपलाइन में कोई और प्रोजेक्ट की खास जानकारी है। सोनारिका भदौरिया को ऐसे स्क्रीन से दूर देख फैंस भी काफी निराश हैं।

Sonarika Bhadoria

क्यों पर्दे से दूर हैं टीवी की 'पार्वती'?
बताते चलें कि सोनारिका की हाल ही में कुछ महीनों पहले शादी हुई है। शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिाय पर एक्ट्रेस ने शेयर भी किये थे। शादी के बाद से ही सोनारिका ने स्क्रीन से दूरी बना ली है। ऐसे में फैंस भी सवाल कर रहे हैं कि कहीं एक्ट्रेस के ससुराल वाले तो उन्हें काम करने से नहीं रोक रहे।

चांदनी चौक से शेयर किया पोस्ट
सोनारिका भले ही सीरियल से दूर हों मगर एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ कोई भी अपडेट शेयर करना नहीं भूलतीं। एक्ट्रेस हाल ही में चांदनी चौक गई थीं, जहां उन्होंने एथनिक पहना हुआ था। सोनारिका हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जिस तरह से सोनारिका सोशल मीडिया पर शादी के बाद पोस्ट शेयर करती हैं, उसे देखकर तो यही लगता है कि एक्ट्रेस शादीशुदा जिंदगी से काफी खुश हैं।

दिल्ली आकर रहने लगी हैं सोनारिका
सोनारिका शादी के बाद दिल्ली आकर रहने लगी हैं। एक्ट्रेस काफी समय से मुंबई नहीं गई हैं। ऐसे में काम से भी उन्होंने दूरी बनाकर रखी हुई है। वे अपने ससुराल वालों के साथ क्वालिटी समय बिता रही हैं। ऐसे में हो भी सकता है कि आने वाले समय में सोनारिका काम करने लगें। मगर फिलहाल तो उन्हें देखकर यही लगता है कि ससुराल वालों की वजह से उनपर ऐसा कोई प्रेशर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+