Kangana Ranaut Dream Man: सोनम की बेवफाई से देश में दहशत! कंगना ने बताया कैसा चाहिए दूल्हा? FAQ में जानें

Kangana Ranaut Dream Man: जब से इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस की खबर सामने आई है, हर तरफ एक अजीब सी बेचैनी है। सोनम नाम की लड़की ने पहले शादी की, फिर हनीमून पर शिलॉन्ग गई और फिर अचानक राजा की लाश मिलने से सब हिल गए। कुछ दिन लापता रहने के बाद सोनम (Sonam Case Update) को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। ये सब इतना शॉकिंग था कि पूरा देश, खासकर लड़के वाले परिवार, सोच में पड़ गए हैं।

इस खौफनाक कहानी के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और अब पॉलिटिक्स में एक्टिव कंगना रनौत ने भी इस केस पर अपनी राय दी है। उन्होंने इसे 'क्रूर, जघन्य और बेतुका' बताया। कंगना ने इंस्टा स्टोरी में लिखा कि कोई लड़की अपने पेरेंट्स के डर से शादी के लिए मना नहीं कर पाती, लेकिन मर्डर प्लान कर लेती है? ये सब सोचकर उन्हें सिरदर्द होने लगा।

Kangana Ranaut Dream Man

अब इसी बहस के बीच सोशल मीडिया पर कंगना का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वो अपने 'ड्रीम मैन' के बारे में खुलकर बातें कर रही हैं। ये वीडियो कपिल शर्मा शो का है, जहां उनसे मजेदार सवाल किए गए थे, और उनके जवाब उतने ही दिलचस्प निकले। आइए जानते हैं कंगना को 'ड्रीम मैन' या दूल्हा कैसा चाहिए?

सवाल-जवाब में कंगना के दिल की बात

सवाल: चुप रहने वाला लड़का पसंद है या बातूनी

कंगना का जवाब: चुप, क्योंकि मुझे बोलना पसंद है।

सवाल : जिम या योगा?

कंगना का जवाब: योगा, क्योंकि मन भी शांत रहना चाहिए

सवाल : कंजूस या खर्चीला?

कंगना का जवाब: कंजूस, क्योंकि खर्चा तो मैं करूंगी

सवाल: बेरोजगार चलेगा?

कंगना का जवाब : बिलकुल नहीं, कमा कर लाने वाला

सवाल: फैमिली टाइप लड़के पसंद हैं, पार्टी वाले

कंगना का जवाब: फैमिली वाला

सवाल: फिल्मों से या राजनीति से?

कंगना का जवाब: कहीं से भी, बस दिल से होना चाहिए

तो अगर आप भी ऐसे इंसान हैं जो ज्यादा नहीं बोलते, योगा करते हैं, पैसे बचाते हैं और परिवार को तवज्जो देते हैं - तो हो सकता है आप कंगना रनौत के ड्रीम मैन की लिस्ट में फिट बैठते हों!

Raja Raghuvanshi Murder Case Timeline: राजा रघुवंशी केस टाइमलाइन

क्रम तारीख कब-क्या हुआ?
1
1 अक्टूबर 2024 राजा और सोनम के परिवार ने परिचय पुस्तिका में नाम दर्ज कराए
2
14 मार्च 2025 राजा की मां सोनम के घर होली का उपहार लेकर पहुंचीं; उसी दिन राजा भी मिला
3
11 मई 2025 राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई
4
20 मई हनीमून पर दोनों मेघालय के लिए रवाना हुए
5
22 मई (सुबह) शिलांग में सागर सेन सामल से 4 दिन के लिए बाइक किराए पर ली
6
22 मई (शाम) मावलखैत गांव में घूमे, फिर गाइड के साथ डबल डेकर ब्रिज (नोंग्रियाट) की ओर गए
7
23 मई गांव के मुखिया ने पुलिस को सूचना दी - ढाबे के पास चाबी लगी लावारिस बाइक मिली
8
24 मई परिजनों का संपर्क दंपती से टूट गया; एक्टिवा किराए पर देने वाले की जानकारी Google से जुटाई गई
9
27 मई (सुबह) मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गृह मंत्री अमित शाह को केस की जानकारी दी
10
27 मई (शाम) बाइक के नजदीक खाई में दो बैग मिले
11
28 मई सांसद शंकर लालवानी ने शिलांग पुलिस अफसरों से मुलाकात की
12
29-31 मई तेज बारिश के चलते सर्च ऑपरेशन कई बार रोका गया
13
1 जून परिवार ने ज्योतिषी से संपर्क किया, कुंडली दिखाई
14
2 जून राजा का शव गहरी खाई में मिला
15
3 जून पोस्टमार्टम रिपोर्ट: पेड़ काटने वाले हथियार (डाओ) से गला काटा गया
16
4 जून राजा का शव इंदौर लाया गया
17
5 जून होटल रिसेप्शन का CCTV सामने आया
18
6 जून पुलिस सोनम की तलाश में सक्रिय
19
7 जून होटल के बाहर का CCTV फुटेज मिला; सीएम मोहन यादव ने CBI जांच की सिफारिश की
20
8 जून केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की
21
9 जून सोनम गाजीपुर (UP) के ढाबे से मिली; राज कुशवाहा समेत 3 अन्य गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- Sonam Raghuvanshi: 'वह सिर्फ 20 साल का, सोनम से कोई अफेयर नहीं', सामने आया राज कुशवाह की मां का Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+