फैशन के चक्कर में Sonam Kapoor ने पहना ओवरसाइज कोट, हुईं अनकंफर्टेबल, वीडियो देख भड़के फैंस
सोनम कपूर अक्सर अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक इवेंट के दौरान ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। अब एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Sonam Kapoor Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर अपने बेहतरीन लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस को फैशन क्वीन भी कहा जाता है। एक्ट्रेस के तमाम फैंस उनकी स्टाइल को फॉलो करते हैं। लेकिन इस बार उनका फैशन सेंस देख फैंस को गुस्सा आ गया और नेटिजेन्स सोनम कपूर को ट्रोल करने लगे।
दरअसल, हाल ही में सोनम कपूर को एक इवेंट के दौरान स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का ओवर साइज कोट कैरी किया हुआ था। जिसमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन लगता है कि सोनम कपूर इस लुक में खुद ही अनकंफर्टेबल थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर ने ब्रालेस आउटफिट कैरी किया था।

सोनम कपूर की इस वीडियो में वह बार-बार अपने हाथों से आउटफिट को ठीक करते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस जब पैपराजी को पोज दे रही थीं तो वह अपने कोट को संभालने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान वह बाल-बाल ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचीं। सोनम कपूर का ये स्टाइल उन्हीं पर भारी पड़ गया।
सोनम का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उन्हें ओवरसाइड ब्लेजर के लिए ट्रोल कर रहे हैँ। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'क्या सच में यह फैशन है, बहुत ही बेकार'। इसके अलावा अन्य यूजर ने लिखा, ये तो बहुत ही ज्यादा अनकंफर्टेबल लग रही है। एक ने लिखा 'लगता है पापा अनिल कपूर का कोट चुरा लिया है।' इस तरह से कमेंट कर लोग सोनम कपूर को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें फिल्म ब्लाइंड में देखा गया था। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने लंबे समय बाद स्क्रीन पर वापसी की थी। फिल्म ब्लाइंड में सोनम कपूर ने एक अंधी महिला का किरदार निभाया था। जो खुद को एक किलर के निशाने पर पाती है। इसे फैंस की तरफ से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला।












Click it and Unblock the Notifications