लंदन या फिर भारत? सोनम कपूर कहां करेंगी अपने बच्चे की परवरिश? इस देश को बताया पहली पंसद

सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि, वह अपने बेटे की कहां परवरिश करेंगी।

मुंबई, 22 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सोनम कपूर के मां बनने के बाद पूरे कपूर खानदान में खुशी की लहर है। इसके साथ ही बॉलीवुड सितारे और उनके फैंस सोशल मीडिया पर सोनम कपूर और आनंद आहुजा को बधाई दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने बताया कि, वह अपने बेटे की कहां परवरिश करेंगी।

सोनम कपूर की वायरल हुई मैटरनिटी फोटो

सोनम कपूर की वायरल हुई मैटरनिटी फोटो

सोनम कपूर एक बार फिर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई। ये तस्वीर उनकी प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान की है। सोनम कपूर की ये लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फोटो शेयर एक्ट्रेस ने अपने बेटे से जुड़ी दिल की बात शेयर की और बताया कि वह किस तरह और कहां अपने बेटे की परवरिश करेंगी।

फोटो शेयर कर बताया इस देश में करेंगी बेबी की परवरिश

सोनम कपूर ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन पर लिखा, अभी उन्होंने इस बात का फैसला नहीं किया है कि वो अपने बच्चे की पढ़ाई कहां करेंगी, लंदन में या फिर भारत में? इसके बाद एक्ट्रेस ने इंडिया से अपने लगाव को जाहिर करते हुए आगे लिखा कि "हालांकि, मुझे भारत घर जैसा लगता है और मैं पूरी तरह से बॉम्बे गर्ल हूं"।

'बच्चा पैदा करना बहुत ही...'

इससे पहले बीते दिनों सोनम कपूर ने एक अनबटन शर्ट में मैगजीन फोटोशूट की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह अपने बेबी बंप पर हाथ रखे बच्चे को सहला रही थी। तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'प्राथमिकताएं बदल जाती हैं और मुझे लगता है कि बच्चा मेरा हो जाएगा। सच तो ये है कि उसने इस दुनिया में आने का फैसला नहीं चुना बल्कि हमने उसे यहां लाने का फैसला किया है। इसलिए ये एक बहुत ही स्वार्थी निर्णय है।

नीतू कपूर ने शेयर किया नोट

नीतू कपूर ने शेयर किया नोट

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा अब माता-पिता बन गए हैं। इस खुशी के मौके पर सबसे पहले नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर एक नोट लिखा था। एक्ट्रेस ने लिखा, '20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। - सोनम और आनंद।"

सोनम कपूर ने प्रेगनेंसी को किया था ऑफिशियल

सोनम कपूर ने प्रेगनेंसी को किया था ऑफिशियल

सोनम कपूर और आनंद आहुजा ने साल 2018 में शादी की थी। जिसके बाद अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा एक्ट्रेस ने साल 2022 मार्च में की थी। उन्होंने पति आनंद आहूजा के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। फिलहाल फैंस उनके क्यूट से बेबी की तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+