Sonam Kapoor Second Pregnancy: 40 की उम्र में दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं सोनम कपूर? क्या फिर से बन रहीं मां?
Sonam Kapoor Second Pregnancy: बॉलीवुड की फैशन आइकॉन और टैलेंटेड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में गिने जाते हैं। ये जोड़ी अक्सर अपने खूबसूरत रिश्ते और फैमिली मोमेंट्स से फैंस का दिल जीत लेती है।
2022 में सोनम कपूर ने बेटे वायु को जन्म दिया था
आपको बता दें कि साल 2022 में सोनम कपूर ने अपने प्यारे से बेटे वायु को जन्म दिया था। अब खबरें हैं कि सोनम कपूर एक बार फिर प्रेग्नेंट हो गई हैं और जल्द ही इस खुशखबरी की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं।

सोनम कपूर की सेकंड टाइम प्रेग्नेंसी की चर्चा
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ये खबर कपूर और आहूजा परिवार के लिए बहुत बड़ी खुशी लेकर आई है। हालांकि सोनम कपूर ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन इंडस्ट्री में इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी
जानकारी के अनुसार सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने लंबी डेटिंग के बाद मई 2018 में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद अगस्त 2022 में दोनों के घर बेटे वायु का जन्म हुआ था। तब से सोनम कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने मां बनने के सफर की झलकियां शेयर करती रहती हैं। उन्होंने मां बनने के अनुभव के साथ-साथ अपने ग्लैमरस और प्रोफेशनल लाइफ को भी बखूबी बैलेंस किया है।
बेटे वायु के बर्थडे पर लिखा था भावुक पोस्ट
अगस्त 2025 में जब बेटे वायु तीन साल के हुए, तो सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- हैप्पी बर्थडे मेरे बेबी बॉय। तुम हमेशा काइंड, क्यूरियस और लविंग बने रहो। मेरी दुआ है कि तुम्हारी जिंदगी हमेशा प्यार, म्यूजिक और खुशियों से भरी रहे। मम्मा तुम्हें चांद-तारों से भी ज्यादा प्यार करती है।
सोनम कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-सोनम कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 'रांझणा' और 'नीरजा' जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी एक्टिंग टैलेंट को साबित किया था। साल 2023 में वह क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं, जो एक कोरियाई फिल्म का हिंदी रीमेक था।
-इस फिल्म के जरिए सोनम कपूर ने करीब 6 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। फिलहाल सोनम कपूर फिल्म 'बैटल फॉर बिट्टोरा' की शूटिंग कर रही हैं। अनुजा चौहान के नॉवेल पर आधारित ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications