'मेरे सभी भाई मेरी दोस्तों के साथ सोए हैं', सोनम कपूर की ये बात सुनकर भाई अर्जुन कपूर की हुई ऐसी हालत
कॉफी विद करण 7 के नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है जिसमें सोनम कपूर और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को लेकर ऐसे स्टेटमेंट दे रहे हैं कि जिसे देखकर सब लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
मुंबई. 9 अगस्तः बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही सोनम कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पैरों के सूजन के बारे में अपने फैंस को बताया था लेकिन अब वह फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में मेहमान बनकर पहुंचेंगी। इस चैट शो के अपकमिंग एपिसोड में सोनम कपूर के साथ उनके भाई अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे। इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है जिसमें दोनों भाई-बहन एक-दूसरे को लेकर ऐसे स्टेटमेंट दे रहे हैं कि जिसे देखकर सब लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

सोनम और अर्जुन कपूर होंगे नए मेहमान
सोनम कपूर चैट शो के इस एपिसोड में ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। शो में जैसे ही सोनम और अर्जुन की एंट्री होती है तो करण कहते हैं ओह माई गॉड...आज हमारे काउच पर एस एंड एम हैं। करण ये अर्जुन को चिढ़ाने के लिए कह रहे थे क्योंकि अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा हैं।

सोनम के पास है सबका जवाब
इसके बाद सोनम, भाई अर्जुन से पूछती हैं कि मेरी ऐसी कौन सी चीज है जो आपको अच्छी नहीं लगती तो अर्जुन कहते हैं कि आप किसी और का इंतजार नहीं करती हो कोई कमेंट करने के लिए। आप खुद ही पूछती हो अर्जुन मैं कैसी लग रही हूं? मैं अच्छी ही लग रही हूं न। फिर सोनम कहती हैं कि ये सब इसलिए क्योंकि मैं अनिल कपूर की बेटी हूं। मुझे किसी के कमेंट की जरूरत न हीं पड़ती।

अर्जुन ने कहा- मलाइका नाम पसंद है मुझे
इसके बाद करण जौहर शो पर मेहमान बनकर आए अर्जुन कपूर से पूछते हैं कि आपने मलाइका का नंबर किससे सेव किया है। इस पर अर्जुन कहते हैं कि मुझे उनका नाम बहुत पसंद है इसलिए मैंने उनका नंबर मलाइका से ही सेव किया है। इस पर सभी लोग एकसाथ हंसने लगते हैं।
भाइयों को लेकर सोनम का बयान
प्रोमो में देखा जा सकता है कि करण जौहर, सोनम कपूर से पूछते हैं कि आपके दोस्तों में से किसके साथ अर्जुन सोए हैं या रिलेशनशिप में रहे हैं। इसके जवाब में सोनम कहती हैं- मैं इनके बारे में नहीं कह रही, लेकिन मेरे सभी भाई में कोई नहीं बचा है। मेरी सभी भाई मेरी दोस्तों के साथ सोए हैं। फिर करण कहते हैं- तुम्हारे कैसे भाई हैं यार। फिर अर्जुन कपूर कहते हैं- ये कैसी बहन है। अपने भाइयों के बारे में ये सब कैमरे पर क्या कह रही है।

नहीं पता रणबीर की फिल्म का नाम
करण जौहर सोनम से पूछते हैं कि मैन ऑफ द मोमेंट कौन है आपके हिसाब से। इस पर सोनम कहती हैं- रणबीर कपूर क्योंकि वह हर जगह नजर आ रहे हैं। वह अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं जिसके डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं। इस पर करण, सोनम से पूछते हैं कि कौन सी फिल्म है वो? सोनम थोड़ा सोचते हुए कहती हैं- शायद, शिवा नंबर 1। करण सोनम की बात सुनकर हैरान हो जाते हैं। वहीं अर्जुन कपूर अपनी बहन से रणबीर कपूर की अकमिंग फिल्म का नाम सुनकर जोर जोर से हंसने लगते हैं। अर्जुन कहते हैं- तुम मेस हो सोनम।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
दोबारा मां बनीं Sonam Kapoor, अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
Raghav Chadha के लिए साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा काम, बहन परिणीति चोपड़ा होंगी खुश -
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications