Sonam Kapoor ने पहली बार दिखाई बेटे की झलक, जानिए किसके जैसा दिखता है वायु का चेहरा?
सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने बेटे वायु की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उसका चेहरा साफ नजर आ रहा है।
Sonam Kapoor Son Vayu Photo Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने वायु रखा। एक्ट्रेस आए दिन अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मां-बेटे की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने लाखों फैंस का दिल जीत लिया। खास बात ये है कि फोटो में पहली बार वायु का चेहरा दिखाई दिया।

सामने आई सोनम कपूर के बेटे की तस्वीर
सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने मां-बेटे की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस अपने बेटे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। मां-बेटे के इस प्यार को देख फैंस खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं। सोनम कपूर और बेटे की इस तस्वीर को शेयर करते हुए पति आनंद आहुजा ने एक खूबसूरत कैप्शन के साथ शेयर किया है।

मां की गोद में लिपटा दिखा वायु
आनंद आहुजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ये क्यूट फोटो शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस की बाहों में वायु लिपटे नजर आए। फोटो में वायु का चेहरा साफ नजर आ रहा है। इस बार उन्होंने बेटे के चेहरे को सफेद हार्ट से कवर नहीं किया है। फोटो में एक्ट्रेस ब्लू कलर के स्ट्राइप्स वाले नाइट सूट में दिख रही हैं।

आनंद आहुजा ने शेयर की तस्वीर
इस फोटो को शेयर करते हुए आनंद आहुजा ने कैप्शन पर लिखा, 'आपके बच्चे आपके नहीं हैं...वे आपके माध्यम से आते हैं लेकिन आपसे नहीं और अगर वह आपके साथ हैं फिर भी आपके नहीं हैं। आप उन्हें अपना प्यार दे सकते हैं लेकिन विचार नहीं क्योंकि विचार उनके अपने हैं'। फिलहाल सोनम कपूर और आयु की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
सोनम कपूर ने भी किया रिएक्ट
आनंद आहुजा ने फोटो शेयर कर अपने इमोशन जाहिर किए और लिखा, "आप सभी को बहुत ज्यादा याद कर रही हूं @sonamkapoor #VayusParents।" पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद, सोनम ने कमेंट किया, "लव यू सो मच।" जहां सोनम की चचेरी बहन शनाया ने फोटो के लिए दिल खोलकर इमोजी छोड़े, वहीं रिया कपूर ने जवाब देते हुए कहा, "सबसे खुश लड़का।"

सोनम कपूर का वर्कफ्रंट
वहीं सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि अब जल्द ही एक्ट्रेस स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। सोनम अगली बार फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी। शोम मखीजा द्वारा निर्देशित, फिल्म 2011 में इसी नाम की रिलीज हुई कोरियाई फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह इस साल 2023 में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications