Sonam Kapoor: एक्ट्रेस होने के साथ बिजनेस से भी करोड़ों कमाती हैं सोनम कपूर, कार से लेकर घर तक सब है आलीशान
बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर ने फिल्म सावरियां से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि अब एक्ट्रेस ने पर्दे से दूरी बनाकर अपने पति के साथ लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।

Sonam Kapoor Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज यानी 9 जून को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस भले ही पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अपना बिजनेस भी करती हैं जिससे उनकी अच्छी-खासी कमाई हो जाती है।
सोनम कपूर की नेटवर्थ
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग सेंस से हर बार फैंस को इंप्रेस करती हैं। लेकिन इसके साथ-साथ एक्ट्रेस करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है। फिल्मों से दूरी बनाने के बावजूद सोनम लग्जरी लाइफ जीती हैं और उनके पास महंगी कारों से लेकर आलीशान घर है। चलिए आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी कुल संपत्ति के बारे में।
सोनम कपूर की सालाना कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम कपूर की कुल नेटवर्थ 15 मिलियन है, जो कि इंडियन करंसी के हिसाब से 115 करोड़ है। उनकी सालाना कमाई 6 करोड़ रुपये के आस पास है। एक्ट्रेस की कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी होती है। एक्ट्रेस एक विज्ञापन के 1 से 1.5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
सोनम कपूर की प्रॉपर्टी
सोनम कपूर की प्रॉपर्टी की बात करें तो, साल 2014 में एक्ट्रेस ने एक आलीशान बंगला खरीदा था जिसकी कीमत 24.6 करोड़ बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस घर को 32 करोड़ में बेचकर एक्ट्रेस ने नया फ्लैट खरीदा है। इसके अलावा सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा के बिजनेस का टर्नओवर कुल 450 मिलियन है यानी 3000 करोड़ रुपये है।
सोनम का कार कलेक्शन
मुंबई और दिल्ली में ही नहीं सोनम कपूर और आनंद की लंदन में एक लग्जरियस प्रॉपर्टी है। सोनम कपूर के कार कलेक्शन की बात करें तो, उनके पास एक से एक महंगी गाड़ियां हैं। जिसमें मिनी कूपर, मर्सिडीज बेंज और ऑडी शामिल है। सोनम कपूर को जूतों का बेहद शौक है। सोनम के पास एक शानदार स्नीकर कलेक्शन है। जिसकी कीमत करोड़ों में है।









Click it and Unblock the Notifications