'मुझे ये पागलपन...' सोनाली बेंद्रे से ना मिलने पर फैन ने दी अपनी जान, आखिर किसने भेजीं खून से लिखी चिट्ठियां?
Sonali Bendre fan killed himself: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनाली बेंद्रे अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर रही हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फैंस जान छिड़कते रहे हैं। मगर इसी खूबसूरती की वजह से कुछ ऐसे कांड भी हुए हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।
सोनाली बेंद्रे के साथ क्या हुआ?
बॉलीवुड सेलेब्स की तगड़ी फैन फॉलोइंग होती है। ऐसे में कई बार इन सेलेब्स के साथ ऐसे फैन मोमेंट हो जाते हैं, जो बेहद चौंकाने वाले होते हैं। ऐसा ही कुछ सोनाली बेंद्रे के साथ भी हुआ है, जब एक्ट्रेस के लिए एक फैन ने अपनी जान दे दी थी। जी हां! ऐसा क्यों हुआ, चलिये आपको बताते हैं।

किसने दी अपनी जान?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि सोनाली बेंद्रे के एक फैन ने उनके लिए अपनी जान तक दे दी थी। साल 1990का वक्त था, जब फैन भोपाल आया था। वो एक्ट्रेस से मिल नहीं सका। तो उसने गम में अपनी जान दे दी। अब इस खबर पर एक्ट्रेस का रिएक्शन भी सामने आया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें ऐसा पागलपन बिल्कुल भी समझ नहीं आता।
फैन की अजीब हरकत से एक्ट्रेस शॉक
'मिड डे' को दिये एक इंटरव्यू में सोनाली से जब इस बारे में पूछा गया कि क्या उन्हें पता है कि उनके लिए फैन ने जान दे दी थी, तो एक्ट्रेस ने बेहद हैरानी जताई। सोनाली ने पूछा कि क्या ये सच है? इसके बाद सोनाली से जब पूछा गया कि उन्होंने किसी फैन की अजीब हरकत देखी है? तो एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें कुछ फैंस की चिट्ठियां आई थीं। इसके बाद उन्हें पता लगाने की कोशिश की गई कि कि क्या ये असली खून है।
'मुझे ये पागलपन...'
इसके बाद सोनाली ने कहा कि मुझे ऐसा पागलपन समझ में नहीं आता। सोनाली बेंद्रे की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस को कैंसर हो गया था, जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। साल 2018 का वक्त था, जब एक्ट्रेस को कैंसर का पता चला था। एक्ट्रेस कैंसर का इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क चली गई थीं। इसके बाद 6 महीने इलाज करवाकर एक्ट्रेस ठीक हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications