आखिर कैसी बहू हैं सोनाक्षी सिन्हा? सास-ससुर ने शादी के एक महीने बाद खोली पोल, जानकर होंगे हैरान

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 23 जून को रजिस्टर्ड शादी हुई थी। अब कपल की शादी को पूरा एक महीना हो चुका है। ऐसे में अब सोनाक्षी के सास-ससुर ने बताया कि वह कैसी बहू हैं।

जहीर इकबाल के माता-पिता ने एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दूसरे धर्म की बहू लाकर वह कितने खुश हैं। जहीर के पैरेंट्स ने सोनाक्षी की तारीफ करते हुए कहा कि उनका दिल असली सोने की तरह है।

Sonakshi Sinha

जहीर के पैरेंट्स ने आगे कहा कि, 'जहीर के लिए सोनाक्षी से अच्छा और कोई नहीं हो सकती थी। हम लोग बहुत खुश हैं सोनाक्षी को बहू के रूप में पाकर हम लोग बेहद खुश हैं। जहीर और सोनाक्षी को एक साथ देखकर ऐसा महसूस होता है कि दोनों एक दूजे के लिए ही बने हैं। उसने हमें बहुत प्यार दिया है और बहुत इज्जत दी। भगवान करें कि तुम दोनों हमेशा ऐसे ही खुश रहो। लव यू।'

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई और फिर दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। लगभग सात साल तक रिलेशनशिप में रहकर कपल ने इस साल 2024 में शादी की। जिसमें कपल के परिवार वालों के अलावा उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे।

रिपोर्ट्स की मानें तो, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी से सिन्हा परिवार खुश नहीं था। यहां तक कि शत्रघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा अपनी इकलौती बहन की शादी में शामिल भी नहीं हुए थे। कहा जाता है कि इस शादी के बाद सोनाक्षी और उनके भाई के बीच दूरियां आ गई हैं। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा इस रिश्ते से काफी खुश थे। वह अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ कपल को आशीर्वाद देने भी पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+