Dahaad Trailer Out: 27 लड़कियों की मर्डर मिस्ट्री को सुलझा पाएंगी सोनाक्षी सिन्हा? सस्पेंस से भरपूर है ट्रेलर
मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा वेब सीरीज दहाड़ से ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। जिसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें वह पुलिस ऑफिसर का रोल निभाते हुए नजर आएंगी।

Dahaad Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर अपने एक्शन मोड से धमाल मचाएंगी। जी हां जल्द ही एक्ट्रेस वेब सीरीज 'दहाड़' से ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
दहाड़ का ट्रेलर रिलीज
इस सीरीज में एक्ट्रेस पुलिस ऑफिसर का रोल निभाती हुई नजर आएंगी। दहाड़ वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह जैसे बड़े कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। इस एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज का निर्देशन रीमा कागती और रुचिया ओबरॉय ने किया है। जिसका ट्रेलर 3 मई को रिलीज किया जा चुका है।
इस दिन रिलीज होगी सीरीज
एक्शन से भरपूर वेब सीरीज दहाड़ 12 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसकी कहानी की बात करें तो, सोनाक्षी सिन्हा अपनी टीम के साथ एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाती हैं जिसका दूसरे केस से ताल्लुक होता है। इसमें महिलाओं की अचानक मौत हो जाती है और उनका शरीर बाथरूम में पाया जाता है। यहीं से एक्ट्रेस केस की छानबीन में जुट जाती हैं। कुल मिलाकर सीरीज में एक्ट्रेस सबूतों के आधार पर अपराधी को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं।
ओटीटी पर करेंगी डेब्यू
फिलहाल सीरीज के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस को लंबे समय बाद एक्शन अवतार में देखने के लिए फैंस काफी एक्सइटेड हैं। वहीं दहाड़ से ओटीटी पर डेब्यू करने को लेकर एक्ट्रेस काफी खुश हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'मेरे लिए, दहाड़ सबसे खास प्रोजेक्ट है। मैंने अब तक जितने भी किरदार निभाए हैं, उनमें अंजलि भाटी सबसे अलग है।'












Click it and Unblock the Notifications