सोनाक्षी सिन्‍हा ने अफेयर की खबरों के बीच जहीर इकबाल को बताया ब्वॉयफ्रेंड, मिला ये रिएक्‍शन

मुंबई, 11 दिसंबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनाक्षी सिन्‍हा इन दिनों अपनी फिल्‍मों के कारण नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। सोनाक्षी सिन्‍हा सलमान खान के घर के करीबी जहीर इकबाल के साथ जल्‍द शादी रचाने की खबरों के कारण सुर्खियों में हैं। इन सभी अटकलों के बीच सोनाक्षी सिन्‍हा ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के लिए सोशल मीडिया पर पोस्‍ट लिखी। जिसमें सोनाक्षी ने जहीर इकबाल को अपना ब्वॉय फ्रेंड बताया है जिस पर कुब्रा सैत ने लिखा लड़का और लड़की कभी दोस्त.....

जहीर इकबाल को बताया ब्वॉयफ्रेंड

जहीर इकबाल को बताया ब्वॉयफ्रेंड

सोनाक्षी सिन्‍हा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं और अपने कथित प्रेमी अभिनेता जहीर इकबाल को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तस्वीरों शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा इस ग्रह पर सबसे अद्भुत इंसान कौन हो सकता है? यह कैसे हो सकता है? आप ऐसे कैसे हैं? धन्यवाद आपके पैदा होने के लि। ओह। हैप्पी बर्थडे।बाय। इसके आगे सोनाक्षी सिन्हा ने बेस्टफ्रेंड का हैशटैग लगाया। ब्वॉयफ्रेंड कहते हुए सोनाक्षी ने राज आखिर खोल ही दिया।

इकबाल ने जवाब में लिखा अब आपको मेरी नायिका भी कह सकते हैं

इकबाल ने जवाब में लिखा अब आपको मेरी नायिका भी कह सकते हैं

जहीर ने सोनाक्षी को प्रतिक्रिया देते हुए लिखा 'लेकिन सोनाक्षी मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। अब आधिकारिक तौर पर आपको मेरी नायिका भी कह सकते हैं। वहीं अभिनेता कुब्रा सैत ने सोनाक्षी की इस पोस्‍ट पर टिप्‍पणी करते हुए लिखा लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते। हैप्पी हैप्पी ज़ह! अभिनेता विजय वर्मा, पुनीत मल्होत्रा ​​और मॉडल प्राची मिश्रा ने भी जहीर को बर्थडे विश किया।

शादी के बारे में सोनाक्षी ने बोली थी ये बात

शादी के बारे में सोनाक्षी ने बोली थी ये बात

बता दें कुछ समय पहले पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने अपनी शादी की योजना के बारे में बात की थी और कहा था उनकी शादी जब होगी तब होगी। उनके ऊपर शादी को लेकर परिवार का कोई दबाव नहीं है। मेरे माता-पिता देखते हैं कि मैं अपने काम से बहुत खुश हूं। आनंद ले रही हूं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह ऐसे लड़के को पसंद करेंगी जो इंडस्ट्री से बाहर का हो।

जहीर इकबाल का सलमान खान से क्‍या है रिश्‍ता

जहीर इकबाल का सलमान खान से क्‍या है रिश्‍ता

जहीर इकबाल वो ही एक्‍टर हैं जो सोनाक्षी सिन्‍हा की आने वाली फिल्‍म डबल एक्‍सएल में साथ नजर आएंगे। जहीर खान को सलमान को फिल्‍मों में सलमान खान ही लांच कर रहे हैं। बहन अर्पिता की शादी में जहीर से सलमान खान की मुलाकात हुई थी और वो भाईजान को इतना पसंद आ गए कि उन्‍होंने उसे फिल्‍मों में लांच करने का मन बना लिया 10 दिस्‍म्‍बर 1988 को मुम्‍बई की एक अपर क्‍लास फैमिली में हुआ था। उनके परिवार का आभूषणों का व्‍यापार था उनके परिवार का फिल्‍म इंडस्‍ट्री से कोई नाता नहीं हैं लेकिन सलमान खान और ज़हीर के पिताजी इकबाल रत्‍नासी बचपन के फ्रैंड थे।

सोनाक्षी और इकबाल जल्‍द इस फिल्‍म में आएंगे नजर

सोनाक्षी और इकबाल जल्‍द इस फिल्‍म में आएंगे नजर

सोनाक्षी और जहीर दोनों ने ही सलमान खान के प्रोजेक्ट्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सोनाक्षी ने 2010 में दबंग से डेब्यू किया था, जबकि जहीर ने 2019 में नोटबुक से इंडस्ट्री में कदम रखा था। अफवाह वाली जोड़ी फिल्म डबल एक्सएल में एक साथ दिखाई देगी, जो 2022 में रिलीज होने वाली है। फिल्म सतरम रमानी द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, विपुल डी शाह, राजेश बहल, अश्विन वर्दे और मुदस्सर अजीज द्वारा निर्मित है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+