सोनाक्षी ने ज़हीर के साथ अपने रिश्ते को क्यों रखा सीक्रेट, क्या धर्म रही वजह?
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Relationship: सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल के साथ शादी की है। दोनों तकरीबन सात साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। इसके बाद दोनों ने शादी की।
हालांकि ज़हीर से शादी करने पर सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर ट्रोल का भी सामना करना पड़ा था। इसकी वजह दोनों का धर्म भी है। उनकी शादी के पहले ये भी चर्चा रही की पिता शत्रुघ्न सिन्हा और उनके भाई इस शादी में नहीं शामिल होंगे।

इसके अलावा ये भी बताया गया कि सोनाक्षी की शादी से उनके भाई खुश नहीं है। वो नहीं चाहते कि दोनों की शादी हो। लेकिन शादी वाले दिन इन सभी दावों झूठे साबित हुए थे। ख़ैर, सोनाक्षी और ज़हीर के धर्म अलग हैं। उन्हें ट्रोल करने की ये बड़ी वजह रही। सोनाक्षी ने ज़हीर के साथ अपने रिश्ते को शादी के पहले बहुत प्राइवेट रखा था। उन्होंने ऐसा क्यों किया था। इस बारे में एक इंटरव्यू में सोनाक्षी खुलासा किया है।
न्यूज़ 18 से बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा, नज़र। मुझे लगता है कि पर्सनल चीज़ों को प्राइवेट रखना हमेशा अच्छा होता है। वैसे भी आप जब बहुत लाइमलाइट में हो। हर कोई आपके बारे में सारी चीज़ें जानता है। लेकिन आपके पास कुछ बहुत खास है। जिसे आपको अपने पास तक ही सीमित रखना चाहिए। बातचीत में सोनाक्षी ने ज़हीर के साथ शादी करने के फैसले पर कहा, हम मिले और हमें प्यार हो गया। हमने साथ बाहर जाना शुरू कर दिया। मैं अपना बताऊं तो, मुझे बहुत जल्दी ही ये समझ आ गया था कि ये अब परमानेंट है।
बता दें, बीती 23 जून को सोनाक्षी ने ज़हीर के साथ सिविल मैरिज की थी। इन दोनों की शादी भले ही प्राइवेट और सिंपल रही हो। लेकिन रिसेप्शन पार्टी बहुत धमाकेदार थी। दोनों की पार्टी में सलमान खान, हनी सिंह, हुमा कुरैशी, रेखा और काजोल जैसे सेलेब्स ने शिरकत की थी।












Click it and Unblock the Notifications