क्या जल्द शादी करने वाली हैं सोनाक्षी सिन्हा? दबंग गर्ल ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब

सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों बटोर रहे हैं। जिस पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

मुंबई, 10 जुलाई: बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग रिलेशनशिप को लेकर फिर चर्चा में हैं। इन दिनों दोनों की शादी को लेकर खबरें जोरों पर हैं। फैंस अब दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है साथ ही फैंस को लताड़ लगाई है।

शादी की अफवाहों पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी

शादी की अफवाहों पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा आए दिन अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि उन्होंने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन इसके बावजूद दोनों की शादी को लेकर अफवाहों का दौर लगातार जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि वह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

दबंग गर्ल ने दिया ऐसा रिएक्शन

दबंग गर्ल ने दिया ऐसा रिएक्शन

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी की अफवाहों को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए कहा कि, 'मेरे माता-पिता मेरी शादी करने की योजना को लेकर इतने उत्सुक नहीं हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, वह चाहती हैं कि उनके निजी जीवन पर उनके काम पर ध्यान दिया जाए। साथ ही एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, लोग जानना चाहते हैं कि उनके मेरे जीवन में क्या चल रहा है और वे जो चाहें अनुमान लगा सकते हैं'।

'माता-पिता भी मुझसे शादी के बारे में इतना नहीं पूछते'

'माता-पिता भी मुझसे शादी के बारे में इतना नहीं पूछते'

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि 'जब तक मैं अपने जीवन को दुनिया के साथ साझा करने के लिए तैयार नहीं होती, तब तक मैं ऐसा नहीं करेगी। मेरे माता-पिता भी मुझसे शादी के बारे में इतना नहीं पूछते जितना कि मीडिया और जनता'। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और इकबाल आए दिन अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि दोनों ने सिर्फ इसे दोस्ती का नाम दिया है।

रिश्ते पर इकबाल का रिएक्शन

रिश्ते पर इकबाल का रिएक्शन

सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल लंबे वक्त से एकसाथ नजर आ रहे हैं। दोनों को कईं बार साथ में स्पॉट भी किया गया। जिसके बाद से लगातार ये अफवाह उड़ रही है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा से पहले एक इंटरव्यू में जहीर इकबाल ने कहा था कि 'ये खबरें कब से चल रही हैं। इन अफवाहों को इतना लंबा वक्त हो गया अब मुझे जरा सी भी परवाह नहीं है'।

इस फिल्म साथ नजर आएंगे सोनाक्षी और इकबाल

इस फिल्म साथ नजर आएंगे सोनाक्षी और इकबाल

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें, तो जहीर इकबाल ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत नोटबुक से की थी। अब जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एकसाथ फिल्म 'डबल एक्सएल' में नजर आएंगे। साथ ही इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सतराम रमानी ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+