शादी के 4 महीने बाद सोनाक्षी सिन्हा बनेंगी मां? एक्ट्रेस की फोटोज देख फैंस ने पूछा- 'आप प्रेग्नेंट हैं?'

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी की थी। कपल की शादी में उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अब शादी के 4 महीने बाद एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा होने लगी।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह अपने पति जहीर और एक प्यारे से पप्पी के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। गोद में लिए इस पप्पी को देखकर कपल स्माइल करते हुए दिखे। लेकिन इस पोस्ट के कैप्शन में सोनाक्षी ने कुछ ऐसा लिखा कि फैंस उन्हें प्रेग्नेंसी की बधाई देने लगे।

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने इन फोटोज को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'गेस द पूकी।' इसके अलावा फोटो में वह कुछ इस तरह खड़ी हैं जिसके बाद फैंस को लगा कि सोनाक्षी सच में प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'जल्द ही छोटा बच्चा आने के लिए बधाई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप गर्भवती हैं एडवांस में बधाई हो।' अन्य यूजर ने लिखा, 'प्रेग्नेंसी की बधाई हो आपको अब जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है।' इस तरह से लोग कमेंट कर सोनाक्षी को बधाई दे रहे हैं।

खैर सोनाक्षी सिन्हा सच में प्रेग्नेंट हैं या नहीं फिलहाल इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। एक्ट्रेस ने अब तक इन अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा ने इस साल 23 जून को जहीर इकबाल से शादी की थी। हालांकि इस शादी को लोगों ने लव जिहाद का नाम दिया था। क्योंकि सोनाक्षी ने मुस्लिम धर्म में शादी रचाई थी।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि कपल के रिशअते से सिन्हा परिवार खुश नहीं है। हालांकि बाद में शादी में सिन्हा परिवार शामिल हुआ था और उन्होंने इन अफवाहों पर विराम लगाया। बता दें कि, सोनाक्षी और जहीर साल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी के बाद ये कपल अक्सर रोमाटिंक फोटोज शेयर करता रहता है।

ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+