Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sonakshi Sinha के मुस्लिम पति जहीर इकबाल के पास है कितनी दौलत? किस परिवार की बहू बनी हैं एक्ट्रेस?

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने जब से अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की है तब से लोग उन्हें लेकर बातें करते नजर आ रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की है शादी
कुछ लोग तो ये तक दावा कर रहे हैं कि जहीर से शादी करने के बाद हिंदू गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपना धर्म तक बदल लिया है और वह मुस्लिम हो गई हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अपनी लाइफ के अफडेट्स लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं।

Sonakshi Sinha

रतनसी परिवार की बहू बनी हैं सोनाक्षी सिन्हा

-आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी कर अब रतनसी परिवार की बहू बन चुकी हैं। रतनसी एक सक्सेसफुल बिजनेस फैमिली हैं।

-वहीं सोनाक्षी सिन्हा के ससुर इकबाल रतनासी हैं। वह मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं और उनके दो बेटे और एक बेटी है।

-इकबाल रतनासी के बड़े बेटे जहीर इकबाल हैं जिनसे सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की है। जहीर इकबाल बॉलीवुड एक्टर हैं। वहीं इकबाल रतनासी के छोटे बेटे मोहम्मद लाढ़ा है। इसके अलावा बेटी सनम रतनसी हैं जो एक फेमस हेयर स्टाइलिस्ट हैं।

सोनाक्षी सिन्हा के ससुर का बिजनेस

-आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के ससुर इकबाल रतनसी का ज्वैलरी का बिजनेस है। इसके अलावा उन्होंने कई दूसरी कंपनियों में अपना पैसा इनवेस्ट किया हुआ है। उनका एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी कनेक्शन जुड़ा हुआ है।

-इकबाल रतनसी ने साल 2005 में स्टेमैक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की थी और वह साल 2011 तक इसके डायरेक्टर रहे थे। इसके बाद उन्होंने ब्लैक स्टोन हाउसिंग एंड इंफ्रॉस्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की शुरुआत की थी।

-इकबाल रतनसी की एक और कंपनी है जो कि फिल्म टूल्स, लाइट्स एंड ग्रिप इक्विपमेंट्स की स्पलाई करती है।

सलमान खान और इकबाल रतनसी का कनेक्शन

-इकबाल रतनसी की 80 के दशक से बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से भी काफी गहरी दोस्ती है। दरअसल जहीर इकबाल के पिता ने सलमान खान की बहुत मदद की थी। साल 1980 में सलमान खान ने इकबाल रतनसी से पैसों की मदद ली थी। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने एक इंटरव्यू में किया था।

-वहीं सलमान खान ने एक पोस्ट शेयर कर इकबाल रतनसी को अपना पर्सनल बैंक भी बताया था। यही वजह है कि जहीर इकबाल को सलमान खान ने ही बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

जहीर इकबाल का करियर और कुल सपंत्ति

-वहीं सोनाक्षी सिन्हा के पति एक्टर जहीर इकबाल ने साल 2019 में सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस रोमांटिक फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक्टर मोनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

इसके बाद जहीर इकबाल ने साल 2014 में सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में बतौर असिस्टेंट के रूप में काम किया था। जहीर को आखिरी बार सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म 'डबल एक्सएल' में देखा गया था।

-जीक्यू इंडिया के मुताबिक जहीर इकबाल की कुल संपत्ति करीब 2 करोड़ रुपये के आसपास है। इसमें फैमिली बिजनेस की कमाई शामिल नहीं है। आपको बता दें कि जहीर इकबाल फिल्मों में एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी जमकर कमाई करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+