मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड से आनन-फानन में सोनाक्षी ने क्यों की शादी? करीबी ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर लगाया ठप्पा

Sonakshi Sinha Pregnancy: सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून 2024 को करीबियों और परिवारवालों का मौजूदगी में शादी की। कपल शादी के बाद हनीमून एन्जॉय कर रहा है। सोनाक्षी ने काफी जल्दी जहीर से शादी कर ली। ऐसे में अब खबरें हैं कि एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की वजह से जहीर से आनन-फानन में शादी रचाई।

क्या आनन-फानन में हुई सोनाक्षी की शादी?
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा बीते दिनों अस्पताल में नजर आईं। उनके साथ पति जहीर इकबाल भी थे। प्रेग्नेंसी की खबरों ने तभी तूल पकड़ लिया था। मगर फिर पता लगा कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत बिगड़ने की वजह से दोनों उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। मगर अब परिवार के ही किसी करीबी ने सोनाक्षी सिन्हा के प्रेग्नेंट होने की खबर को सच बताया है।

Sonakshi Sinha

जल्दी मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस?
जी हां! 'बॉलीवुड शादी' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा मां बनने वाली हैं और इसलिए जहीर संग उन्होंने काफी जल्दबाजी में शादी की। यही वजह है कि उन्होंने जल्दी में कोर्ट मैरिज की। सोनाक्षी सिन्हा की शादी को 10 दिन से भी ज्यादा वक्त हो गया है और उनकी शादी गॉसिप बनी हुई है।

करीबी के दावे ने किया हैरान
खबरें ये भी हैं कि सोनाक्षी इन दिनों पति संग हनीमून को एन्जॉय कर रही हैं। साथ ही पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। बॉलीवुड शादी की रिपोर्ट के अलावा सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर Reddit पोस्ट में भी दावा किया गया है। एक यूजर का ऐसा दावा है कि सोनाक्षी सिन्हा जहीर संग अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। और यही वजह है कि जहीर संग उन्होंने जल्दबाजी में शादी की है।

शादी से खुश नहीं थी सिन्हा फैमिली?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी और जहीर का परिवार इस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं था। दोनों के बीच सबसे बड़ी दीवार धर्म की दीवार थी और ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा के परिवार वाले इस शादी के लिए कतई राजी नहीं थे। वे नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी मुस्लिम खानदान की बहू बने। मगर सोनाक्षी ने आखिरकार सबको मना कर अपने मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड जहीर संग शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+