Sonakshi Sinha Birthday: जब पिता के कहने पर इस स्टार का दबंग गर्ल ने छोड़ा साथ, जानिए ये दिलचस्प किस्सा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का अब तक कईं बॉलीवुड एक्टर्स के साथ नाम जुड़ चुका है। एक ऐसा ही नाम था जिसके साथ एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में रही थीं।
मुंबई, 2 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपने विवादित बयानों या फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बात अगर करें उनकी लव लाइफ की तो बॉलीवुड के ऐसे कईं बड़े चेहरे हैं जिनके साथ उनका कईं बार नाम जोड़ा जा चुका है। लेकिन एक ऐसा नाम भी है जिसका साथ सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के कहने पर छोड़ दिया था।

इन स्टार्स के साथ जुड़ा था नाम
बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानी सोनाक्षी सिन्हा का आज यानी 2 जून को 35वां जन्मदिन है। फैंस उनको जन्मदिन के मौके पर बधाइयां दे रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने विवादित बयानों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा का नाम कईं बार बॉलीवुड के बड़े नामों के साथ जोड़ा गया। जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और रणबीर कपूर का नाम शामिल है।

सोनाक्षी सिन्हा की लव स्टोरी
आज हम आपको उनकी लव लाइफ से जुड़ी एक कहानी बताने वाले हैं। जी हां सोनाक्षी सिन्हा की लाइफ में एक पल ऐसा भी आया जब उन्हें अपने प्रेमी का अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के कारण साथ छोड़ना पड़ा। उनकी इस अधुरी प्रेम कहानी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। बता दें कि, ये उन दिनों की बात है जब एक्ट्रेस अपनी फिल्म लूटेरे की शुटिंग में व्यस्त थीं।

रणवीर और सोनाक्षी के बीच बढ़ी नजदीकियां
सोनाक्षी सिन्हा यूं तो अपनी काम के प्रति काफी सीरियस रहती हैं। लेकिन, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि, एक्ट्रेस अचानक सुर्खियों में आ गईं। खबरों के मुताबिक, फिल्म लूटेरे की शूटिंग के दौरान सोनाक्षी सिन्हा एक्टर रणवीर सिंह के करीब आ गईं थीं। उस वक्त दोनों अपने करियर पर फोकस कर रहे थे। लेकिन, लूटेरे के दौरान दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ गई थी कि, दोनों सुर्खियों में आ गए।

सोनाक्षी पर भड़के थे शत्रुघ्न सिन्हा
एक खबर के मुताबिक, रणवीर सिंह सोनाक्षी सिन्हा को 14 फरवरी के दिन डेट पर ले गए। जिसकी भनक सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा को लग गई। जिसके बाद उन्होंने सोनाक्षी को घर लौटने को कहा। बाद में जानकारी मिली कि, दोनों फिल्म की शुटिंग के लिए रूके हुए थे। जिसके बाद ये मामला थोड़ा थंडा पड़ा।

दोनों को होना पड़ा अलग
हालांकि, इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह ने एक दूसरे दूरी बना ली थी। फिर कुछ समय बाद उन्होंने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ शादी कर ली। हालांकि दोनों एकसाथ काफी खुश हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा की बात करें तो, वह इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications