'उसकी गलती थी' सोनाक्षी सिन्हा को लेकर ये क्या कह गए भाई लव? मुकेश खन्ना का किया सपोर्ट
Luv Sinha On Mukesh Khanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जब से जहीर इकबाल से दूसरे धर्म में शादी की है, वह लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी के संस्कारों पर सवाल उठाया और रामायण को लेकर निशाना साधा। जिसके बाद एक्ट्रेस ने उनकी जमकर क्लास लगाई।
सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर मुकेश खन्ना को करारा जवाब दिया। अब इस मामले में सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा का बयान सामने आया है। हालांकि उन्होंने मुकेश खन्ना का समर्थन किया और अपनी ही बहन सोनाक्षी को गलत ठहराया। आइए जानते हैं लव ने क्या कुछ कहा।

एक इवेंट के दौरान जब लव सिन्हा से बहन सोनाक्षी और मुकेश खन्ना के विवाद पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपनी बहन की गलती बताई, वहीं दूसरी तरफ वह अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की बात से सहमत नजर आए। लव ने कहा, 'अभी उन्होंने जवाब दे दिया है। हो सकता है, मेरा जवाब थोड़ा अलग होता। मैं अपने पिताजी के जवाब से ज्यादा सहमत हूं।'
लव सिन्हा ने आगे कहा कि, 'पापा हमेशा सही बात करते हैं। उन्हें जो बात बोलनी होती है वह कह देते हैं। जाहिर है मुकेश जी को ऐसी बात नहीं बोलनी चाहिए थी। उन्होंने जो कुछ कहा वह काफी गलत था। सोनाक्षी के लिए भी उन्हें अभी कुछ नहीं कहना चाहिए था। अब ये काफी पुरानी बात हो चुकी है। हालांकि उसकी वो गलती तो थी, लेकिन पुरानी गलती हो चुकी है।'
लव सिन्हा ने ये भी कहा, 'सच बोलूं तो हम लोग इस बात को इतना डिस्कस नहीं करते। क्योंकि, जो हो गया सो हो गया। बात अब खत्म हो गई है। मुझे पता था कि पापा उसका जवाब देंगे और उन्होंने दे दिया।' अब लव सिन्हा के इस बयान से ये साफ हो गया है कि वह सोनाक्षी और जहीर की शादी के खिलाफ थे। दोनों भाई-बहन के रिश्ते में तब से खटास की खबरें सामने आ रही हैं जब लव उनकी शादी में नहीं पहुंचे थे।
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल साल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद अब कपल इस साल 23 जून को कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि कपल की शादी से पहले खबर आई थी कि सिन्हा परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। लेकिन, बाद में एक्ट्रेस के माता-पिता शादी में शामिल हुए थे। खैर अब दोनों अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं और वह अक्सर अपनी वेकेशन की फोटोज शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications