सोनाक्षी सिन्हा ने समंदर किनारे खरीदा आलीशान फ्लैट, नए घर में शिफ्ट होते ही हुई ऐसी हालत
Sonakshi Sinha New Home: सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मुंबई में एक सी-फेसिंग आलीशान फ्लैट खरीदा है। अब उन्होंने अपने इस नए घर को सजाने की कोशिश करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Sonakshi Sinha New Home: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी वेब सीरीज 'दहाड़' की हर जगह तारीफ हो रही है। लोगों की मानें तो इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा ने एक दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है और बहुत बेहतरीन एक्टिंग की है। इस समय सोनाक्षी सिन्हा 'दहाड़' की सफलता को जमकर इन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। लोग इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा का नया फ्लैट
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक नया आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अब सनोक्षी ने उस घर को सजाने की कोशिश करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मुंबई के उस अपार्टमेंट से समंदर किनारे का अद्भुत दृश्य नजर आता है।
सोशल मीडिया पर शेयर की नए घर की तस्वीरें
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में उनका लिविंग रूम नजर आ रहा है जिसमें सोफे, टेबल और बाकी फर्नीचर के सामान को ढक कर रखा गया है। वहीं सोनाक्षी कमरे में रखे फर्नीचर के साथ पोज देती हुईं नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में उनके फ्लैट से समंदर का शानदार नजारा देखा जा सकता है।
सोनाक्षी के फ्लैट से देखा जा सकता है समंदर का नजारा
सोनाक्षी की इन तस्वीरों में मुंबई के उनके खूबसूरत फ्लैट को बड़े ही आकर्षक तरीके से दिखाया गया है। सोनाक्षी के नए फ्लैट से बांद्रा-वर्ली सी लिंक भी देखा जा सकता है। वहीं एक तस्वीर में सोनाक्षी फर्नीचर के सामान को खोलने की कोशिश कर रही हैं। सोनाक्षी ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- एडल्ट होना मुश्किल है। पौधे और बर्तन, लाइट और गद्दे, प्लेट और कुशन, कुर्सियां और मेज, कांटे और चम्मच, सिंक और डिब्बे के साथ मैं घूम रही हूं। घर बनाना आसान नहीं है।
सोनाक्षी के फ्लैट की हो रही है तारीफ
सोनाक्षी सिन्हा के नए फ्लैट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही उनके इस आलीशान अपार्टमेंट की जमकर तारीफ की जा रही है। आपको बता दें कि कल यानी आगामी 2 जून को सोनाक्षी सिन्हा का जन्मदिन है। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही उन्होंने अपने नए आलीशाना फ्लैट की तस्वीरें उन्होंने अपने फैंस के लिए रिवील कर दी है।
सोनाक्षी सिन्हा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'काकुदा' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'बड़े मिया छोटे मिया' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में निकिता रॉय, अर्जुन रामपाल, परेश रावल, सुहैल नय्यर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications