मुस्लिम बॉयफ्रेंड से निकाह पर सोनाक्षी को मिली बद्दुआ! अगर 5 साल भी चली शादी तो... विवादित बयान से मचा बवाल

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal wedding: बॉलीवुड की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज हमेशा के लिए जहीर इकबाल की बीवी बनने वाली हैं। एक्ट्रेस नई जिंदगी की शुरुआत करने वाली हैं, मगर इससे पहले ही लोगों को घटिया कमेंट्स आने लगे हैं। इस बीच एक शख्स ने कुछ ऐसा कहा है, जिसने बवाल मचाकर रख दिया है।

इस शुभ मौके पर कई लोग भद्दी बातें कर रहे हैं। मगर इस शख्स के बयान ने जो बवाल मचाकर रखा हुआ है, उसे जानने के बाद फैंस काफी शॉक हो रहे हैं। तो आपको बताते चलें कि ये शख्स कौन है और इसने ऐसा क्यों कहा...

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के समय ऐसी घटिया बातें करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि मशहूर यूट्यूबर सागर ठाकुर यानी कि मैक्सटर्न है। अपने X हैंडल पर उसने लिखा कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी 5 साल से ज्यादा चले तो मेरा नाम बदल देना।

अब इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कहा कि तू चल जाएगा क्या अगले 5 सालों तक? एक यूजर ने कहा कि आप होते कौन हो दूसरों की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करने वाले। थोड़ी शर्म करो। एक ने कहा कि तूने तो खुद का नाम बदल ही रखा है। बाप का दिया हुआ नाम तो तुझे पसंद नहीं।

कई लोग मैक्सटर्न पर भड़क उठे और कहा कि बोल तेरा नाम क्या रखना है, मैक्सटर्न छपरी या फिर एल्विश यादव से पिटाई वाला कुत्ता। बता सुंअर नाम कैसा रहेगा। एक ने कहा कि तुम लोग दूसरों को बद्दुआ देने के अलावा कुछ और कर भी नहीं सकते। तुम लोगों ने दूसरों को बद्दुआ देना ही सीखा हुआ है।

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर हर तरफ सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की ही चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दूसरी तरफ लोग उन्हें जमकर कोस रहे हैं। ट्रोल्स का कहना है कि ये शादी लंबे समय तक नहीं टिक सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+