मुस्लिम बॉयफ्रेंड से Sonakshi Sinha कर रही हैं शादी! क्या नाराज हैं एक्ट्रेस के भाई? दे दिया ये बड़ा बयान
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें ना तो एक्ट्रेस ने कंफर्म की और ना ही उनके परिवार वालों ने इस पर कोई रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं अब एक्ट्रेस के भाई लव सिन्हा ने शादी वाली खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने कहा है कि, 'मैं इस समय मुंबई से बाहर हूं। इस मामले में मेरी कोई टिप्पणी या भागीदारी नहीं है।'' उनके इस बयान से साफ जाहिर होता है कि वह इन खबरों से खुद को दूर रखना चाहते हैं। वहीं अटकलें ये भी लगाई जा रही है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।
वहीं 'टाइम्स नाऊ' से बात करते सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, 'मैं अभी दिल्ली में हूं। चुनाव नतीजों के बाद, मैं यहां आ गया था। मैंने किसी से भी बेटी के प्लान के बारे में कोई बात नहीं की है। तो आपका सवाल यह है कि क्या वह शादी कर रही है? इसका उत्तर यह है कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं भी उतना ही जानता हूँ जितना मैं मीडिया में पढ़ता हूं। अगर वो मुझे विश्वास दिलाती है कि शादी कर रही है, तो मैं और मेरी पत्नी सोनाक्षी और जहीर इकबाल को अपना आशीर्वाद जरूर देंगे। हम कामना करते हैं कि वह दोनों हमेशा खुश रहें। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि आजकल के बच्चे मां-बाप की सहमति नहीं लेते, बस इन्फॉर्म करते हैं।'
बता दें कि, जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार में बदल गई। हालांकि जहीर और सोनाक्षी ने लंबे समय तक अपने इस रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। लेकिन पिछले साल 2023 में एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर रिश्ते को कंफर्म किया था।












Click it and Unblock the Notifications