सोनाक्षी-जहीर की शादी को 'लव जिहाद' बोलने वालों पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, कहा-'बुरी नजर वाले तेरा मुंह फालतू'
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने धर्म की दीवार तोड़कर जहीर इकबाल से 23 जून को शादी कर ली। हालांकि सोशल मीडिया पर कपल को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद बिहार में लव जिहाद को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस विरोध के बीच अब ऋचा चड्ढा ने कपल का समर्थन कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है।

हीरामंडी में सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम कर चुकीं ऋचा चड्ढा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। एक्ट्रेस ने कपल को शादी की बधाई देते हुए लिखा 'प्रिय सोना और जहीर। मैं तुम्हारी सादगी, एक-दूसरे के प्रति तुम्हारे कमिटमेंट से प्रभावित हूं और मैं बहुत खुश हूं कि तुम दोनों अपने मन की करते हो। तुम्हारे साथ कोई फोटो नहीं मिली क्योंकि तुम बहुत बिजी थे। लेकिन अली और मैं तुमसे और तुम्हारे इस जोश से बेशुमार प्यार करते हैं। तुम्हारी कमाल की जोड़ी है।'
इसके बाद ऋचा ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'बुरी नजर वाले तेरा मुंह फालतू। तुम दोनों को प्यार। एक शानदार पार्टी के लिए धन्यवाद, और मैं तुम्हारी जिंदगी भर की खुशियों की कामना करती हूं।' सोशल मीडिया पर अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट वायरल हो रहा है।
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की चर्चा काफी समय से चल रही थी। अब 23 जून को कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है। इसके बाद शाम को उन्होंने रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए थे। हालांकि इस शादी में एक्ट्रेस के दोनों भाई लव-कुश गायब दिखे। उनकी जगह एक्ट्रेस के खास दोस्त ने भाई की सारी रस्में निभाई। सोनाक्षी की शादी में दोनों भाई शामिल क्यों नहीं हुए इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications