क्या पहले ही हो चुकी है सोनाक्षी सिन्हा की शादी? क्यों चुप है सिन्हा परिवार या फिर छुपाया जा रहा है कोई राज

Sonakshi Sinha Marriage: इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सुर्खियों में छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल करीब एक साल से लिव इन में रह रहे हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड जहीर से आगामी 23 जून 2024 को शादी करने वाली हैं। वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि आगामी 19 जून 2024 से शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो जाएंगे।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबर फैलते ही लोगों के मन में ये सवाल उठने लगे कि आखिर दोनों की शादी कैसे होगी। क्या दोनों हिंदू रीति रिवाज से शआदी करेंगे या फिर निकाह होगा। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो येभी कहा गया कि दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी और जहीर ने पहले ही कर ली है शादी
वहीं सोनाक्षी सिन्हा की एक करीबी दोस्त ने जूम से बात करते हुए कहा है कि शादी का कार्ड मिल गया है लेकिन उसमें शादी करने का कोई जिक्र नहीं है। उसमें सिर्फ एक पार्टी के आयोजन के बारे में जानकारी दी गई है। ऐसेमें उस करीबी दोस्त ने दावा किया है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने पहले ही शादी कर ली है और अब सिर्फ लोगों को बताने के लिए सोशल मैरिज की जाएगी या फिर सिर्फ रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

23 जून 2024 को होगी सिंपल पार्टी
सोनाक्षी की दोस्त ने कहा है कि एक्ट्रेस की शादी धूमधाम से नहीं की जाएगी बल्कि ये एक सिंपल पार्टी होगी। सोनाक्षी की विदाई भी नहीं होगी। दोस्त ने बताया है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पहले से ही लिव इन में रह रहे थे और पार्टी के बाद भी वह उसी घर में रहेंगे। आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। एक्टर ने अपने घर का नाम 'रामायण' रखा है।

जहीर इकबाल के साथ लिव इन में रहती हैं सोनाक्षी
वहीं सोनाक्षी सिन्मा पहले ही इस घर को छड़कर अपने बॉयफ्रेंड जहीर के साथ मुंबई के एक पॉश इलाके में एक लग्जीरियस अपार्टमेंट में रहती हैं। वैसे इस शादी को लेकर न तो सोनाक्षी और न ही जहीर ने अभी तक कोई रिएक्शन दिया है। हालांकि इसी बीच सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस शादी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सबके सामने रखी है। लेकिन लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्यों इस शादी को लेकर पूरा सिन्हा परिवार चुप है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी पर ऐसे किया रिएक्ट
शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया के सामने साफ कहा है कि आजकल के बच्चे कुछ भी पूछते नहीं हैं, बस अपना फैसला बता देते हैं। जूम से खास बातचीत में जब शत्रुघ्न सिन्हा से उनकी बेटी सोनाक्षी की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- मैं इस समय दिल्ली में हूं। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद से मैं यहीं हूं। मैंने अभी तक सोनाक्षी से इस बारेमें कोई बात नहीं की है और न ही मुझे अभी तक इस बारे में अभी तक कुछ बताया गया है।

भाई लव सिन्हा का बयान भी चौंकाने वाला
वहीं सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने भी इस शादी को लेकर कोई खास रिएक्शन नहीं दिया है। बल्कि भाई तो शादी से किनारा करते नजर आए। भाई के रिएक्शन से साफ पता चल रहा है कि वह इस रिश्ते से बिल्कुल खुश नहीं हैं। सोनाक्षी के भाई लव ने साफ कह दिया है कि वह इस शादी में कोई दखलअंदाजी नहीं करेंगे।

सोनाक्षी ने कहा था- मेरी शादी मेरी खुद की मर्जी है
वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी को लेकर कहा है- अब शादी की बात सुनकर ऐसा लगता है कि ये एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकल जाता है। मेरी शादी होगी कि नहीं इससे आपका कोई लेना देना नहीं है। ये मेरी शादी है तो इसमें मेरी मर्जी होगी। ये मेरी पसंद होगी। हालांकि लोग अभी तक ये समझ नहीं पा रहे हैं क्या सिन्हा परिवार मुस्लिम दामाद को लेकर खुश नहीं है या फिर कोई बड़ा राज सबसे छुपाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+