सुष्मिता और ललित के रिश्ते से खुश हैं या दुखी हैं बेटे रुचिर मोदी? इंटरव्यू में बताई दिल की बात

नई दिल्ली, 15 जुलाई: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी द्वारा एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को डेट करने की जानकारी सार्वजनिक करने के बाद से मीडिया और सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है। मीडिया में उन्हें लेकर तरह की खबरें चल रही हैं। लेकिन ललित मोदी के परिवार की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है। इसी बीच ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी ने अपने पिता ने नए रिलेशनशिप पर प्रतिक्रिया दी है। रुचिर ने कहा कि, ये उनकी लाइफ है और उनका डिसीजन है।

ललित मोदी और सुष्मिता के रिलेशन पर पर बेटे रुचिर का आया रिएक्शन

ललित मोदी और सुष्मिता के रिलेशन पर पर बेटे रुचिर का आया रिएक्शन

ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में रुचिर मोदी ने कहा कि, मैं व्यक्तिगत पारिवारिक मामलों पर टिप्पणी करने से बचना पसंद करता हूं, लेकिन व्यापार या अन्य मामलों पर टिप्पणी करने में मुझे खुशी होगी। रुचिर ने बताया कि, परिवार को पूर्व मिस यूनिवर्स के साथ आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष के संबंधों के बारे में पता था। लेकिन मैं परिवार के अन्य सदस्यों के व्यक्तिगत मुद्दों पर चर्चा नहीं करेंगे। लंदन में अपने पिता के साथ रह रहे रुचिर ने कहा, "मैं बहुत ईमानदार बताउं तो इस पर मैं कोई टिप्पणी करना पसंद नहीं करूंगा, क्योंकि हम व्यक्तिगत मामलों में टिप्पणी नहीं करते हैं। यह उनका जीवन और उनका निर्णय है।

रुचिर मोदी अभी सिंगल हैं

रुचिर मोदी अभी सिंगल हैं

ललित मोदी और मीनल (पहली पत्नी) के दो बच्चे हैं। बेटी आलिया की शादी हो चुकी है, जबकि रुचिर मोदी अभी सिंगल हैं। रुचिर, अपने पिता की तरह तेजतर्रार लेकिन बहुत कम आवेगी और बहुत अधिक कैलकुलेटिव हैं। दिसंबर 2018 में रुचिर की मां मीनल का कैंसर से निधन हो गया था। ललित ने तब अपनी पत्नी के लिए एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि पोस्ट लिखी थी। जो उनसे 11 साल बड़ी थीं। रुचिर ने अभी भी अपनी व्हाट्सएप डीपी में अपनी मां के साथ तस्वीर लगा रखी है। रुचिर ने कहा कि, मैं उन्हें हर दिन याद करता हूं।

पारिवारिक विवाद पर कही ये बात

पारिवारिक विवाद पर कही ये बात

लंदन से मैनेजमेंट में ग्रेजुएट रुचिर ने 2010 में अपने माता-पिता के साथ यूके जाने से पहले, मुंबई में अमेरिकन स्कूल में पढ़ाई लिखाई की थी। ललित मोदी और उनके भाई समीर की बीच प्रॉपर्टी को लेकर की बड़ा विवाद हुआ था। जो कि सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। इस मामले पर रुचिर ने कहा, "पारिवारिक विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है और मुझे उम्मीद है और इस मामले में त्वरित निर्णय के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय में पूर्ण विश्वास है, जिस तरह से व्यवसायों को चलाया और नियंत्रित किया जा रहा है, उसकी स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है।

ललित मोदी ने ट्वीट कर सार्वजनिक किया था अपना रिश्ता

ललित मोदी ने ट्वीट कर सार्वजनिक किया था अपना रिश्ता

बता दें कि, रुचिर मोदी ने कल ट्वीट कर अपने रिलेशनशिप का ऐलान करते हुए लिखा है कि, , परिवार के साथ मालदीव और सार्डिनिया के ग्लोबल टूर कर अभी लंदन वापस लौटा हूं। मेरी बेटरहाफ का सुष्मिता सेन का जिक्र किए बिना कैसे हो सकता है- एक नई शुरुआत, एक नया जीवन आखिरकार। चांद पर हूं।ललित मोदी की यह दूसरी शादी है। इसके तुरंत बाद ही ललित मोदी ने इस ट्वीट को लेकर स्पष्टीकरण दिया था। पहले ट्वीट के करीब आधे घंटे बाद अपनी सफाई में उन्होंने दूसरा ट्वीट किया। इसमें लिखा- स्पष्ट कर दूं कि शादी नहीं हुई है, एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी भी जल्द होगी।

सुष्मिता सेन इंस्टाग्राम पर दी पहली प्रतिक्रिया

सुष्मिता सेन इंस्टाग्राम पर दी पहली प्रतिक्रिया

इसी बीच सुष्मिता सेने की ओर से इस पूरे मामले पर पहला बयान आया है। सुष्मिता सेन अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटियों के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, 'मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं.... ना ही शादी की है और ना ही कोई अंगूठी (सगाई) पहनी है। मैं बस अनकंडीशनल लव से घिरी हुई हूं। अब मैंने बहुत सफाई दे दी है। अब मैं अपनी जिंदगी और काम पर वापल लौटना चाहती हूं। मेरी खुशी में शामिल होने के लिए आप लोगों का धन्यवाद। और जो मुझे पसंद नहीं करते, उनको भी थैंक्स। मैं आप सभी लोगों से प्यार करती हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+