'कंगना रनौत झूठ नहीं बोलती हैं, मैं उनके आगे अपना सिर झुकाती हूं...', सोमी अली ने क्यों कही ऐसी बात

Somy Ali On Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस से सोशल एक्टिविस्ट बनी सोमी अली अक्सर अपने बयानबाजी के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कई बार वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान के बारे में भी कई तरह की बाते करती नजर आती हैं। कई बार उन्होंने एक्टर को लेकर प्रताड़ना के दावे भी किए हैं। हालांकि इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की जमकर तारीफ की है। सोमी अली ने कहा कि कंगना रनौत एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो कभी झूठ नहीं बोलती हैं इसलिए वह उनके आगे सिर झुकाती हैं।

सोमी अली ने की कंगना रनौत की तरीफ
एक इंटरव्यू के दौरान सोमी अली ने कहा है- बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कभी झूठ नहीं बोलती हैं। मैं उनके सामने अपना सिर झुकाती हूं क्योंकि वह सच बोलती हैं। उनके साथ जो भी अन्याय होता है, वह उसे कैमरे पर बोलने से कभी नहीं झिझकती हैं। सोमी अली ने आगे कहा- अपने सभी इंटरव्यूज में कंगना रनौत खुद को शांत रखती हैं और लोगों को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सच्चाई बताती हैं। कंगना ने बताया है कि इंडस्ट्री कैसे काम करती है और वहां लोग कैसे झूठ बोलते हैं। वह ये सब खुलकर बताती हैं। इसलिए मैं उनका सम्मान करती हूं।

Kangana Ranaut

सोमी ने कहा- मैं कंगना रनौत का सम्मान करती हूं
सोमी अली ने आगे कहा- ये सच है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री ऐसे व्यक्ति को नापसंद करती है जो ईमानदार होते हैं। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी बात को सबके सामने रखती हैं। वह समय-समय पर लोगों को करारा जवाब भी देती हैं। वहीं सोमी अली के बयान पर रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है- मेरे पास उनकी आवाजें और ताकत है...जिन्होंने मेरे से पहले चुपचाप सहा है। मेरे पास आपकी आवाज है जो कभी नहीं उठाई गई, मेरे पास आपकी सच्चाई है जो कभी नहीं बताई गई।

सोमी अली और सलमान खान का रिलेशन
आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोमी अली को आखिरी बार साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'चुप' में देखा गया था, जिसके बाद वह साउथ एशिया में महिलाओं के अधिकारों के लिए सामाजिक कार्यों में बिजी हो गई हैं। उन्होंने साल 2006 में एक एनजीओ 'नो मोर टीयर्स' की शुरुआत की है। जानकारी के अनुसार साल 1990 के आसपास सोमी अली बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं।

कंगना रनौत के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'तेजस' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म आगामी 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना रनौत एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा कंगना रनौत फिल्म 'इमरजेंसी' में भी दिखाई देंगी। ये फिल्म भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिर गांधी के जीवन पर आधारित है। वहीं कंगना रनौत हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+