ऐश्वर्या राय के लिए सलमान खान ने सोमी अली को दिया धोखा? एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज, कहा-'नौकर बताते थे कि...'

Salman Khan Somy Ali: ऐश्वर्या राय से पहले सोमी अली सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया था। अब हाल ही में सोमी अली ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते से जुड़े कई बड़े खुलासे किए।

ऐश्वर्या राय की शादी भले ही अभिषेक बच्चन से हो गई है लेकिन आज भी सलमान खान उनके रिश्ते के चर्चे होते हैं। फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। हाल ही में जूम से बातचीत में सोमी अली ने खुलासा किया कि कैसे इनका इश्क परवान चढ़ा।

Somy Ali

सोमी अली ने कहा कि, ऐश्वर्या राय अक्सर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के जिम में आती थी। जहां वह और अभिनेता ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। जब सोमी से पूछा गया कि क्या उनकी लव स्टोरी जिम से शुरू हुई है? तो उन्होंने जवाब में कहा कि, 'नहीं, ऐश्वर्या और सलमान को हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था। मुझे अंदर के नौकरों ने इस बात की जानकारी दी थी। मुझे ऐसा लगने लगा कि ये रिश्ता सीरियस होने वाला है। मुझे पता था कि अब समय आ गया है मुझे छोड़ देना चाहिए।'

सोमी अली ने बताया कि जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग कर रहे थे तो वह मेरा फोन नहीं उठाते थे। सोमी ने कहा कि, 'मेरे बार-बार कॉल करने पर भी सलमान ने जब फोन नहीं उठाया तो मैंने संजय लीला भंसाली को फोन किया तो उन्होंने मुझसे कहा कि वह अभी एक शॉट कर रहे हैं और बात नहीं कर सकते। मुझे शक हुआ कि अगर वह डायरेक्टर हैं तो मेरा फोन कैसे उठा रहे हैं। इसके बाद वह चुप हो गए।'

बता दें कि, सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने लगभग 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि दोनों के रिश्ते का अंत काफी बुरा था। एक्ट्रेस ने सलमान खान पर मारपीट जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। वहीं सलमान खान आज भी सिंगल हैं।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+