हॉट एंड सेक्सी दिखने वाली सोमा को बनना पड़ा था 'अम्मा जी', दिलचस्प है एक्ट्रेस का सफर

वजन बढ़ने के साथ सोमा राठौड़ लाइमलाइट में आना शुरू हुईं और इतना ही नहीं, उन्हें उनके बढ़ते वजन ने काम और पहचान दोनों ही दिलाई।

मुंबई, 26 सितंबर: अकसर फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध में अपनी जगह बनाने के लिए एक्टर्स को अपनी बॉडी और लुक्स पर काफी मेहनत करनी पड़ती है। खुद की जगह बनाए रखने के लिए स्लिम ट्रिम दिखना बेहद जरूरी हो जाता है। लेकिन अम्मा जी की कहानी कुछ अलग ही है। जब ये सुंदर, हॉट एंड सेक्सी दिखती थीं, तो इन्हें कोई रोल नहीं दिया गया। रोल देना तो दूर कोई इन्हें पूछता तक नहीं था। आपको जानकर हैरानी होगी कि वजन बढ़ने के साथ वे लाइमलाइट में आना शुरू हुईं और इतना ही नहीं, उन्हें उनके बढ़ते वजन ने काम और पहचान दोनों ही दिलाई।

'अम्मा जी' की कहानी

'अम्मा जी' की कहानी

सुनने में ये बात अजीब है लेकिन सौ टका सच है। ये कहानी भाभीजी घर पर हैं फेम अम्मा जी की है। जो अपने अंदाज से फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। अम्मा का स्वैग ही कुछ ऐसा है। लेकिन क्या आपको पता है कि अच्छी खासी वजनी ये अम्मा जी एक वक्त पर अपनी बहू यानी अंगूरी भाभी को फिटनेस के मामले में मात देती थीं।

काफी स्लिम थीं सोमा

काफी स्लिम थीं सोमा

जी हां! अपनी जवानी के दिनों में अम्मा जी का फेमस किरदार निभाने वाली सोमा राठौड़ काफी स्लिम थीं। पहले वे इतनी हेल्दी नहीं थी और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी जर्नी इंडस्ट्री में रोलर कोस्टर राइड रही है।

इंडस्ट्री में आने के लिए बढ़ाया वजन

इंडस्ट्री में आने के लिए बढ़ाया वजन

लोगों ने सुना होगा कि इंडस्ट्री में आने के लिए उन्हें वजन घटाना पड़ा। लेकिन मेरी स्टोरी अलग है और मुझे इंडस्ट्री में एंट्री पाने के लिए वजन बढ़ाना पड़ा था। उन्होंने फैंस के सामने ये खुलासा कर उन्हें हैरान किया है।

ऑडिशन में होती थीं रिजेक्ट

ऑडिशन में होती थीं रिजेक्ट

सोमा बताती हैं कि वे पहले ना ही ज्यादा मोटी थीं और ना ज्यादा पतली। उन्हें कई दफा ऑडिशन में रिजेक्ट भी कर दिया जाता था। इसके बाद तंग आकर उन्होंने अपना वजन बढ़ाने का फैसला लिया। सोमा ने बताया कि ये सुझाव उन्हें एक दोस्त ने दिया था।

लोगों को दी ये खास सलाह

लोगों को दी ये खास सलाह

सोमा कहती हैं कि मैं कुछ नहीं सोचती, क्योंकि राइटर मेरा कैरेक्टर पहले ही अपने दिमाग में रखते हैं। एक शख्स को मजबूत और आत्मविश्वास से भरा होना चाहिए। लोग आपको नीचा दिखाते हैं और आपको ये महसूस कराते हैं कि आप इस दुनिया के लिए नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+