सोहम शाह की निकल पड़ी, फिल्म 'तुम्बाड' के सीक्वल को मिला बड़ा प्रोड्यूसर, बजट में आया 566% का उछाल

तुम्बाड सिर्फ एक कल्ट क्लासिक नहीं रहा, बल्कि अब यह बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी छाप छोड़ चुका है। इस फिल्म को जो प्यार और सपोर्ट मिला, वह भारतीय सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो चुका है। दर्शकों ने इसे जिस तरह से अपनाया, वैसा कम ही फिल्मों के साथ होता है।

अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मास्टरपीस की दूसरी किस्त के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया गया है। यानी तुम्बाड 2 बड़े स्तर पर बनाई जाएगी और इसकी कहानी और विजुअल्स पहले से भी ज्यादा दमदार होने वाले हैं।

Soham Shah Tumbbad sequel

जब तुम्बाड को दोबारा रिलीज किया गया, तब इसके पोस्ट-क्रेडिट सीन में मेकर्स ने मच अवेटेड सीक्वल की झलक दी थी। तभी से फैंस इसके अगले भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस इंतजार को खत्म करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुम्बाड 2 के लिए एक बड़े स्टूडियो से बातचीत चल रही है और इस बार फिल्म को पहले से भी ज्यादा ग्रैंड बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। मेकर्स पूरी तरह से तैयार हैं और फिल्म की शूटिंग इस साल फ्लोर पर जाने वाली है।

2018 में जब तुम्बाड आई थी, तब अपने दमदार कंटेंट और जबरदस्त विजुअल्स से इसने लोगों को दीवाना बना दिया था। लेकिन बड़े पर्दे पर इस फिल्म को अपनी सही पहचान बनाने में पूरे 7 साल लग गए। अब इसके सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, और आखिरकार इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। तुम्बाड 2 की कहानी फाइनल हो चुकी है और प्री-प्रोडक्शन का काम भी तेज़ी से हो रहा है। इस बार मेकर्स इसे और भी बड़े पैमाने पर बनाने वाले हैं, जिसके लिए पूरे 100 करोड़ का बजट तय किया गया है। ट्रेड एनालिस्ट हिमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, "तुम्बाड 2 - 100 करोड़ रुपये का बजट - स्टूडियोज ने दिखाई दिलचस्पी!"

कहानी फाइनल हो चुकी है और प्री-प्रोडक्शन शुरू हो गया है। दिलचस्प बात ये है कि पहले पार्ट को फाइनेंस जुटाने में दिक्कत हुई थी, लेकिन री-रिलीज के बाद मिली जबरदस्त सफलता के चलते दूसरे पार्ट की अब खूब डिमांड है। 'तुम्बाड' दोबारा बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज़ में से एक बन गई। कम बजट में बनी 'तुम्बाड' ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। अब 'तुम्बाड 2' बॉलीवुड की सबसे चर्चित और मच अवेटेड सीक्वल्स में से एक बन चुकी है। ऐसे में दर्शकों में लिए रहस्य से पर्दा उठने का इंतजार करना मुश्किल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+