Sohail Khan की एक्स वाइफ सीमा सजदेह पर हमला, चाकू लेकर पीछे पड़ा शख्स, यहां देखें पूरा वीडियो

सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स उनके पीछे चाकू लेकर खड़ा हुआ है।

Seema Sajdeh Viral Video: सोहेल खान से तलाक होने के बाद अब उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा इन दिनों वह काफी चर्चा में हैं। हाल ही में सीमा का एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सीमा जहां एक तरफ कैमरे के आगे पोज दे रही हैं तो उनके पीछे से एक शख्स चाकू लेकर उनको मारने के लिए खड़ा हो गया।

सीमा सजदेह के पीछे पड़ा ये शख्स

सीमा सजदेह के पीछे पड़ा ये शख्स

दरअसल, सीमा सजदेह सोमवार को स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने कार से उतरकर कैमरे के सामने पोज दिया। सीमा के लुक की बात करें तो उऩ्होंने फ्लोरल ड्रेस और शाइनी बूट्स पहने थे। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सीमा जैसे ही अपने स्टाइलिश अंदाज में फोटोग्राफर के सामने पोज देने लगी तो, उनके पीछे से चेहरा ढके एक शख्स आया और वह उनको मारने के लिए खड़ा हो गया।

पीछे से करने वाला था वार

सीमा के पीछे जो शख्स चाकू लेकर उनके पीछे खड़ा हुआ था उसके दूसरे हाथ में एक पेपर भी था। इस पेपर में एक धमकी भरा संदेश लिखा होता है कि, 'अगले आप भी हो सकते हैं'। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये सब क्या है इस शख्स का सीमा पर चाकू से वार करने के पीछे की क्या वजह थी। चलिए आपको बताते हैं।

वीडियो के पीछे क्या है वजह?

वीडियो के पीछे क्या है वजह?

दरअसल, सीमा सजदेह पर ये शख्स कोई हमला करने नहीं आया था बल्कि ये सब अपकमिंग फिल्म मारीच के प्रमोशन के लिए किया जा रहा था। इस फिल्म में तुषार कपूर अहम भूमिका में दिखाई देंगे। जिसका कुछ ही दिनों पहले ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे।

5 साल बाद स्क्रीन पर होगी तुषार की वापसी

5 साल बाद स्क्रीन पर होगी तुषार की वापसी

फिल्म मारीच के जरिए तुषार कपूर लगभग 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। उन्हें आखिरी बार फिल्म गोलमाल अगेन में देखा गया था जो कि, साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। देखना होगा कि पुलिस ऑफिसर बनकर तुषार कपूर वापस फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाने में कितने कामयाब हो पाते हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म 'मारीच'?

कब रिलीज होगी फिल्म 'मारीच'?

फिल्म को लेकर अगर बात करें तो, ये ध्रुप लाथे के डायरेक्शन में बनी है। जो कि, 9 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म मारीच में तुषार कपूर के अलावा सीरत कपूर, नसीरुद्दीन शाह, गिरिष जोहर जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। देखना होगा कि, ये मर्डर मिस्ट्री फिल्म बॉक्स ऑफिस क्या कमाल कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+