स्मृति ईरानी को काली और बेढंगी कहते थे लोग, होटल में झाड़ू मारने वाली 'दीदी' को पंडित ने कैसे बनाया 'तुलसी'?
Smriti Irani Interview: स्मृति ईरानी टीवी की दुनिया की वो स्टार हैं, जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। डेली सोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी... घर-घर में मशहूर है। कभी 12 रुपये महीने कमाने वाली स्मृति कैसे आज इतनी बड़ी हस्ती बन गईं, ये कहानी अपने आप में काफी दिलचस्प है।
अब स्मृति ईरानी ने इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के स्ट्रगल के बारे में बात की है। ईरानी ने बताया कि कैसे एक पंडित ने आम सी लड़की को खास बनाकर खड़ा कर दिया। स्मृति ने अपने इंटरव्यू में क्या-क्या कहा है, चलिये जानते हैं।

हाल ही में स्मृति ईरानी ने 'कर्ली टेल्स' संग बातचीत में कई बड़े खुलासे किए। स्मृति ने अपनी जिंदगी को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे किए, जिनके बारे में शायद ही लोग जानते होंगे। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।
स्मृति बताती हैं कि वे कभी भी मॉडलिंग की दुनिया में नहीं जाना चाहती थीं। उन्होंने मिस इंडिया में पार्टिसिपेट इसलिए किया, ताकि अपने जवाबों से इस क्राउन को अपने नाम क सकें। हालांकि तब उन्हें ये नहीं मालूम था कि इस खिताब को जीतने के लिए अच्छी शक्ल भी होनी चाहिए। स्मृति कहती हैं कि मेरे दिमाग में ये फितूर था कि जब कोई मुझसे सवाल पूछेगा तो मैं ऐसा जवाब दूंगी कि मिस इंडिया का क्राउन तो सिर्फ मेरे ही सिर पर सजेगा।
इसके बाद एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी के रोल के बारे में बात करते हुए स्मृति ने कहा कि ये सब पर्सनैलिटी या फिर परसोना की वजह से ही हुआ। उन्होंने मुझे देखने के बाद कहा कि इस लड़की को रोको ये जो कोई भी है। ये आगे जाकर बहुत बड़ी हस्ती बनने वाली है। उस एस्ट्रोलॉजर का नाम जनार्धन था, जो मुझे एकता कपूर के ऑफिस में मिला था।
इसके बाद एकता जी ने मुझसे पूछा कि आप क्या साइन कर रही हो। मुझे तब कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक 1200 के करीब रुपये मिलने वाले थे। मैं मैकडॉनल्ड्स में झाड़ू पोंछे की नौकरी कर रही थी। इसमें मुझे 1800 रुपये महीना मिलता था। मगर इसमें मुझे किसी की दीदी बनना था, तो वो 1800 से अच्छे पैसे थे।












Click it and Unblock the Notifications