IFFI: शिवकार्तिकेयन ने यश की तरीफ में पढ़े कसीदे, बोले- 'उन्होंने कन्नड़ इंडस्ट्री को नई दिशा दी'

तमिल अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने शनिवार को गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान वह "फ्रॉम स्मॉल स्क्रीन टू बिग ड्रीम्स" नाम के मास्टरक्लास में बतौर अतिथि शामिल हुए।

सेशन के दौरान, शिवकार्तिकेयन ने अपने साथी अभिनेता और KGF स्टार यश की तारीफ की और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में यश के शानदार योगदान के लिए अपना गहरा सम्मान व्यक्त किया। शिवकार्तिकेयन, जिनका करियर भी टेलीविजन से शुरू हुआ था, ने कहा कि वह यश की यात्रा से गहरा कनेक्शन महसूस करते हैं, क्योंकि दोनों अभिनेता छोटे पर्दे से शुरुआत करके भारतीय सिनेमा में बड़ी सफलता हासिल करने में कामयाब हुए हैं।

Sivakarthikeyan praises KGF superstar Yash for taking Kannada film industry to new heights

यश ने कन्नड़ इंडस्ट्री को शानदार बनाया
सेशन के दौरान शिवकार्तिकेयन ने कहा, "मुझे सभी का काम पसंद है। जब भी कोई अच्छी फिल्म आती है, मैं उसे देखता हूं और उनके काम का सम्मान करता हूं। लेकिन, यश ने कन्नड़ फिल्म उद्योग के लिए जो किया वह शानदार है। जब KGF 1 आया तो यह कन्नड़ इंडस्ट्री की सफलता थी, लेकिन जब KGF 2 आया, तो यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सफलता थी।"

इंडस्ट्री को दी नई दिशा
यश के योगदान पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "यश ने जो कुछ भी किया, वह सचमुच काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने न सिर्फ खुद को ऊपर उठाया है, बल्कि अपने इंडस्ट्री को भी एक नई दिशा दी है। मैं हमेशा यश की प्रशंसा करता हूं और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।" मास्टरक्लास में दृढ़ता की शक्ति पर चर्चा की गई, जिसमें दिखाया गया कि कैसे शिवकार्तिकेयन और यश जैसे अभिनेताओं ने सीमाओं को तोड़ दिया है और टीवी से बड़े पर्दे पर तेजी से कदम रखकर लाखों लोगों को प्रेरित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+