Sitare Zameen Par Advance Booking: आमिर खान के पैंतरे हुए फेल, एडवांस बुकिंग में फिल्म की हालत खराब

Sitare Zameen Par Advance Booking Report: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को प्रमोट करने के आमिर खूब मेहतन कर रहे हैं। वो इस फिल्म को तारे जमीन पर का स्प्रिचुअल सीक्वल बता रहे हैं। सितारे जमीन पर स्पैनिश फिल्म का रीमेक है। इसे रिलीज होने में बस एक दिन बचा है। ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी सामने आई है।

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की भारत भर में पहले दिन के लिए 1 लाख से ज्यादा की टिकट बुक हुई हैं। जिससे फिल्म को 1 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। वहीं ब्लॉक बुकिंग में ये आंकड़ा 3.61 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म के कुल 6128 शोज हैं। इसमें सबसे ज्यादा हिंदी में हैं। महराष्ट्र सर्कल में फिल्म की टिकट सबसे ज्यादा बुक हुई हैं। अभी ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।

Sitare Zameen Par Advance Booking Report

आमिर ने इस फिल्म को हिट बनाने के लिए हर तरह के पैंतरे अपनाए हैं। पहले 1000 से 1200 स्क्रीन्स पर इसे रिलीज करने की प्लानिंग थी। लेकिन जब डिस्ट्रीब्यूटर्स की डिमांड बढ़ी तो इसे 3200 स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की अभी स्पॉट बुकिंग भी होगी। जिससे कमाई पर असर होगा। हालांकि प्रमोशनल इंटरव्यूज में आमिर ने ये बात कुबूली है कि वो फिल्म की बड़ी ओपनिंग की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। अब देखना ये है कि सितारे जमीन पर को टिकट खिड़की पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। सितारे जमीन पर में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा हैं। इसे आर एस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है।

बता दें, सितारे जमीन पर साल 2018 में आई स्पैनिश फिल्म चैंपियस पर बेस्ड है। जिसकी कहानी बुर्जासॉट (वेलेंसिया) की एडरेस टीम से इंस्पार्ड थी। ये बौद्धिक विकलांगता (intellectual disability) से पीड़ित बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों की एक टीम है। चैंपियंस की मोटा-माटी कहानी एक सहायक कोच, मार्को मोंटेस के इर्द-गिर्द घूमती है। जो टीम के साथ ट्रेनिंग करता है और एक चैंपियनशिप जीतने के लिए उनके साथ संघर्ष करता है। बता दें, एडरेस टीम को बौद्धिक विकलांग लोगों के लिए बनाया गया था। इसने 1999 और 2014 के बीच 12 स्पेनिश चैंपियनशिप जीतीं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+