Sitaare Zameen Par: आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' ने मचाई धूम, 6 दिन में कमा लिए इतने करोड़
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान की स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'सितारे जमीन पर' गत 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।
बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है 'सितारे जमीन पर'
मेकर्स की मानें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म वीकेंड के साथ साथ वर्किंग डेज में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। लोग आमिर खान और उनकी नए टीम की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आमिर खान की हो रही है जमकर तारीफ
-आमिर खान ने फिल्म 'सितारे जमीन पर' से तीन साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। ऐसे में उनका क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि फिल्म का ट्रेलर लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया था और ऐसे में रिलीज से पहले कहा जा रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाएगी, लेकिन मूवी ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है।
-फिल्म की कमाई देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। आमिर खान ने इस फिल्म से एक बार फिर साबित कर दिया कि वह एक बहुत ही अच्छे एक्टर हैं। फिल्म की दमदार कहानी से लेकर कलाकारों की एक्टिंग तक की खूब तारीफ हो रही है।
'सितारे जमीन पर' ने छठे दिन की कितनी कमाई?
-इसी के साथ ये फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने ओपनिंग डे पर 10.7 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 20.2 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
-इसके बाद तीसरे दिन फिल्म ने 27.25 करोड़ रुपए और चौथे दिन 8.5 करोड़ रुपए का कारोबार कियाया था। पांचवें दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन किया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अब 'सितारे जमीन पर' फिल्म ने छठे दिन 7.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसी के साथ 6 दिन में फिल्म की कुल कमाई 82.40 करोड़ रुपये हो गई है।
'सितारे जमीन पर' अब तोड़ेगी 'जाट' का रिकॉर्ड
'सितारे जमीन पर' ने रिलीज के 6 दिनों में ही जबरदस्त कारोबार कर लिया है। ये फिल्म साल की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है। वहीं अब ये सनी देओल की फिल्म 'जाट' के 90.34 करोड़ के कलेक्शन को मात देने से बस 8 करोड़ रुपये दूर है। उम्मीद है कि आमिर खान की ये फिल्म जल्द ही 'जाट' की कमाई का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी।
'सितारे जमीन पर' का बजट
जानकारी के अनुसार आमिर खान की स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'सितारे जमीन पर' करीब 90 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। इस फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में 82 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और इसी के साथ इसने 91 फीसदी बजट भी वसूल कर लिया है। फिल्म जिस रफ्तार से कारोबार कर रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि ये जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications