Sitaare Zameen Par BO Collection: कम नहीं हुआ आमिर की फिल्म का क्रेज, पांच दिन में जोड़े करोड़ों रुपये
Sitaare Zameen Par Box Office Collection: आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। फिल्म ने वीकेंड में खूब कमाई की है। लेकिन वीक डेज में फिल्म की कमाई बेहद कम हो गई है। 20 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने 75.15 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है।
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो'सितारे ज़मीन पर' मंगलवार को 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, सोमवार यानी चौथे दिन महज 8.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 29 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 21.50 करोड़ रुपये और पहले दिन 11.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 75.15 करोड़ रुपये हो गया है। आमिर की फिल्म इमोशनल है। फिल्म को अब वर्ड ऑफ माउथ और पॉजिटिव रिव्यू से फायदा मिला है। लेकिन वीक डेज में फिल्म को थोड़ा हल्का रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इस हफ्ते काजोल की 'मां' और अक्षय कुमार की 'कनप्पा' रिलीज हो रही है। ये दोनों ही फिल्में बड़े प्रोडक्शन हाउस की हैं। हालांकि दोनों ही फिल्मों का बज नहीं बन पा रहा है। अक्षय अपनी और काजोल की फिल्म को साथ में प्रमोट कर रहे हैं। लेकिन दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा ये देखने वाली बात होगी। ख़ैर, अब देखना है कि आमिर की फिल्म वीकेंड में फिर कमाल दिखा पाती है या नहीं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि फिल्म अपने पहले हफ्ते में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। बता दें, सितारे जमीन पर को 2007 में आई फिल्म तारे जमीन पर का स्प्रिचुअल सीक्वल बताया जा रहा है।
'सितारे ज़मीन पर' की कहानी गुलशन अरोड़ा (आमिर खान) नामक एक बास्केटबॉल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मुख्य कोच को मुक्का मारने के कारण निलंबित कर दिया जाता है। गुलशन को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में जेल भी जाना पड़ता है। जेल भेजने के बजाय, उसे सामुदायिक सेवा करने की सजा सुनाई जाती है, जहाँ उसे राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए विकलांग खिलाड़ियों की एक टीम को प्रशिक्षित करने का काम सौंपा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications