भाई रणबीर की शादी में परिवार संग मुंबई पहुंची बहन रिद्धिमा, देखें वीडियो
भाई रणबीर की शादी में परिवार संग मुंबई पहुंची बहन रिद्धिमा, देखें वीडियो
मुबई, 12 अप्रैल: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों का मुंबई में आना शुरू हो गया है। आज रॉकस्टार अभिनेता रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी को उनके परिवार के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर स्पॉट हुईं।

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी पति और बेटी संग पहुंची मुंबई
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्री-वेडिंग फंक्शन 13 अप्रैल से शुरू होंगे। वहीं फंग्शन शुरू होने के दो दिन पहले यानी 12 अप्रैल को रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी को मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पति भरत साहनी और बेटी समारा के साथ देखा गया।

विडियो आया सामने
पैप्स ने रिद्धिमा कपूर के मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के वीडियो शेयर किए। वीडियो में, रिद्धिमा को अपनी बेटी समारा के साथ बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है, उसके बाद उसके पति भरत साहनी भी नजर आ रहे हैं। वह पप्स को थम दिखाते हुए नजर आए।
शाादी में ये होंगे मेहमान
रणबीर और आलिया फिल्म उद्योग में अपने दोस्तों के लिए ताज, कोलाबा में दो रिसेप्शन पार्टी देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शादी, जो मुंबई के बांद्रा के वास्तु में हो रही है, फिल्म उद्योग के कुछ लोकप्रिय चेहरे नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की वरमाला सेरेमनी में बॉलीवुड से शाहरुख खान और उनका परिवार, आमिर खान और संजय लीला भंसाली शामिल होंगे। उनके अलावा कपल के परिवार के साथ करण जौहर और अयान मुखर्जी (रणबीर के बेस्ट फ्रेंड और ब्रह्मास्त्र डायरेक्टर) होंगे।

आलिया और रणबीर की आने वाली फिल्म
आलिया भट्ट फिलहाल पनवेल में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रही हैं, वहीं रणबीर कपूर प्यार का पंचनामा फेम निर्देशक लव रंजन के साथ अपनी आने वाली फिल्म पर काम कर रहे हैं। दोनों ने अपने अपनी शादी से पहले अपनी सारे प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरा करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications