Singham Again: अजय देवगन की फिल्म बनी 'एक्शन-पैक्ड ब्लॉकबस्टर', सलमान खान को देख खुश हुए लोग

Singham Again X Review: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' आज यानी 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के रिलीज होने का लोगों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था।

फिल्म 'सिंघम अगेन' का एक्स रिव्यू
आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' का बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की मूवी 'भूल भूलैया 3' से क्लैश हुआ है। दोनों की फिल्मों का काफी बज देखने को मिल रहा है। इस बीच लोग फिल्म 'सिंघम अगेन' देखने के बाद एक्स हैंडल पर अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म का पहला रिव्यू आ गया है और फैंस इस मूवी को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

Singham Again X Review

सलमान खान का सरप्राइजिंग कैमियो
फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह जैसे बड़े कलाकार एकसाथ काम करते नजर आ रहे हैं। लोगों की मानें तो ये फिल्म स्टार पावर और दमदार एक्शन से भरपूर है। वहीं चुलबुल पांडे के किरदार में सलमान खान के सरप्राइजिंग कैमियो ने लोगों को खुश कर दिया है।

लोगों ने फिल्म को कहा एक्शन-पैक्ड ब्लॉकबस्टर
एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक यूजर ने फिल्म का फर्स्ट रिव्यू शेयर करते हुए इसे एक्शन-पैक्ड ब्लॉकबस्टर कहा है। यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा है- डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने वैसा ही मैजिक क्रिएट किया है जैसा उन्होंने सिम्बा के लिए किया था लेकिन इस बार काफी बड़े पैमाने पर।

विलेन के रोल में अच्छे नहीं लगे अर्जुन कपूर
वहीं एक शख्स ने लिखा है- अजय देवगन की प्रेजेंटेशन बहुत ही अच्छा है। स्पेशली उनके एंट्री सीक्वेंस, फाइट सीन्स और एक्टिंग पूरी तरह से दमदार लग रही है। वहीं अक्षय कुमार भी आपको खुश कर देंगे। लोगों की मानें तो अर्जुन कपूर विलेन के रोल में परफेक्ट नहीं लग रहे हैं और न ही उनकी एक्टिंग ने कोई खास कमाल किया है। दीपिका पादुकोण का रोल आपको चौंका देगा लेकिन रणवीर सिंह का कैमियो लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है।

सलमान खान के चुलबुल पांडे के कैमियो पर लोग हुए खुश
लोगों की मानें तो फिल्म 'सिंघम अगेन' की सिनेमाटोग्राफी काफी अच्छी है। फिल्म का वीएफएक्स भी बहुत ही शानदार है। हाई स्पीड एक्शन दर्शकों का दिल जीत रहा है। वहीं करीना कपूर खान के काम को बेहतरीन बताया जा रहा है। टाइगर श्रॉफ की एंट्री आपके होश उड़ा देगी। सुपरस्टार सलमान खान के तीन मिनट के कैमियो पर तो दर्शकों की खूब सीटियां बजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+