Singham Again review: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में अजय चमके, 'चुलबुल' सलमान खान ने बटोरी सीटियां

कास्ट: अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ

डायरेक्टर: रोहित शेट्टी

ड्यूरेशन: 144 मिनट

रेटिंग: 4

कॉप यूनिवर्स की तीसरी किश्त लेकर रोहित शेट्टी आ गए हैं। सिंघम फ्रैंचाइज का आलम ये है कि जितना इस फिल्म में अजय की अहमियत है, उतनी ही कैमियोज की। सिंघम अगेन के साथ रोहित शेट्टी ने अपने एक्शन स्टाइल को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है। यह फिल्म दर्शकों को एक बार फिर से अपने पसंदीदा किरदार से मिलवाती है। इस बार, रोहित शेट्टी ने एक ऐसी कहानी चुनी है जो न केवल मनोरंजन से भरपूर है, बल्कि भारतीय महाकाव्य से भी युवाओं को जोड़ने का प्रयास करती है।

फिल्म की कहानी DCP बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी अवनि (करीना कपूर खान) को निर्दयी आतंकवादी ज़ुबैर हफीज के चंगुल से बचाने के लिए एक साहसिक मिशन पर निकलते हैं। ज़ुबैर का किरदार एक ऐसा खलनायक है जो रावण की विशेषताओं को दर्शाता है, जिससे यह एक आधुनिक कहानी बन जाती है जो अच्छे और बुरे के बीच की क्लासिक टक्कर को दर्शाती है। फिल्म में रामायण के तत्वों को ख़ूबसूरती से समावेश किया गया है, जो कहानी को गहराई देता है और इसे सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक अनुभव भी बनाता है।

Singham Again Movie review in hindi ajay devgn kareena kapoor khan salman khan box office collection imdb ratings

फिल्म सिंघम अगेन में सभी एक्टर्स ने अपने हिसाब से ताकत झोंकी है। अजय देवगन ने DCP बाजीराव सिंघम के रूप में अपना दमदार काम किया है। हर सीन में उनकी उपस्थिति हर सीन में मजबूती लाती है। करीना कपूर खान ने अवनि के किरदार में गहराई दिखाई है। उनका चरित्र सिर्फ एक डैम्सेल इन डिस्ट्रेस नहीं है। वे कहानी में एक महत्वपूर्ण भागीदार हैं। अर्जुन कपूर ने ज़ुबैर के रूप में एक खतरनाक और जटिल खलनायक का किरदार निभाने की कोशिश करते हैं। लेकिन सफल नहीं हो पाते हैं। रणवीर सिंह ने ACP संग्राम "सिंबा" भालेराव के रूप में अपनी कॉमिक टाइमिंग और ऊर्जा से हर सीन को चमका दिया। दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने भी अपने-अपने किरदारों में ठीक काम किया है। सबसे ज्यादा लाइमलाइट सलमान खान ले जाते हैं। उनकी एंट्री पर दर्शकों ने खूब इंजॉय भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+