सिंगर जुबीन की मौत के बाद पत्नी गरिमा का हाल देख घबराए लोग, इंटरनेट पर वायरल हुईं ऐसी तस्वीरें
Singer Zubeen Death: बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 52 वर्षीय जुबीन गर्ग ने चौथे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में प्रस्तुति देने से ठीक एक दिन पहले सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी।
जुबीन की पत्नी गरिमा सैकिया की हुई ऐसी हालत
जुबीन गर्ग की मौत के बाद उनका परिवार बुरी तरह से टूट गया है। सिंगर के करीबियों की तस्वीरें अब ऑनलाइन सामने आई हैं, जिनमें उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग और परिवार के अन्य सदस्य फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जुबीन गर्ग के पेट डॉग की फोटो हुई वायरल
-दिवंगत जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा के चेहर पर दिखाई देने वाला दुख और अविश्वास उस विशाल शून्य को दर्शाता है जो कि एक ऐसे गायक के निधन से पैदा हुआ है जो न केवल एक म्यूजिक आइकन थे, बल्कि लाखों लोगों के दिलों में बसने वाले इंसान भी थे।
-वहीं एक्स हैंडल के एक खास पेज पर दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के पालतू कुत्ते की मार्मिक तस्वीरें भी शेयर की गई हैं जो गायक के दुखद निधन के बाद दुखी और आंसुओं में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है।
गरिमा सैकिया गर्ग कौन हैं?
-गरिमा सैकिया गर्ग फेमस फैशन डिजाइनर, फिल्म निर्माता और राइटर हैं। उन्हें असमिया और क्षेत्रीय भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई परियोजनाओं का सह-निर्माण किया है।
-असम में जन्मी गरिमा सैकिया गर्ग को बचपन से ही आर्ट से लगाव था। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की और बाद में सीपीडब्ल्यूडी में औद्योगिक इंटर्नशिप के दौरान लेखन, संपादन और ब्लॉगिंग में भी हाथ आजमाया।
-गरिमा सैकिया गर्ग ने कंचनजंघा (2019), शिकार (2024) और मिशन चाइना (2017) जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है।
-गरिमा सैकिया गर्ग ने सल2002 में ज़ुबीन गर्ग से शादी की थी और दोनों असमिया संस्कृति के प्रतीक बन गए थे। ज़ुबीन की विरासत को आगे बढ़ाने के साथ-साथ गरिमा ने अपना एक सफल करियर भी बनाया है।
कैसे हुई जबीन गर्ग की मौत?
-जुबीन गर्ग की स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई एक दुखद दुर्घटना में मौत हो गई है। सिंगापुर पुलिस ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और पास के एक अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। हालांकि डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका।
-जुबीन गर्ग चौथे उत्तर पूर्व भारत महोत्सव में भाग लेने के लिए सिंगापुर में थे, जहां उन्हें 20 सितंबर 2025 को प्रस्तुति देनी थी। उनके असामयिक निधन के बाद, आयोजकों ने घोषणा की है कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
-इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक बयान में, उन्होंने गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया और सम्मान स्वरूप कार्यक्रम रद्द करने की पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications