सिंगर सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, 72 लाख रुपए की लूट, पूर्व ड्राइवर गिरफ्तार
Sonu Nigam Father Robbed: सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम को शक है कि रेहान डुप्लीकेट चाबी की मदद से उनके फ्लैट में घुस रहा था और उसी ने ही पैसे चोरी किए हैं।

Sonu Nigam Father Robbed: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम और उनके पिता अगम कुमार निगम को लेकर इस समय हर जगह चर्चा हो रही है। दरअसल सोनू निगम के पिता के घर पर लूट की घटना की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनू निगम के पिता के घर से 72 लाख रुपये लूट लिए गए है। वहीं इस घटना का आरोप पूर्व ड्राइवर पर लगाया गया है, जिसे फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनू की बहन निकिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद ये मामला सामने आया। पुलिस इस केस की बारीकी से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम के 76 साल के पिता के घर से उनके पूर्व ड्राइवर ने कथित तौर पर 72 लाख रुपये चोरी की है। थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।

सोनू निगम के पिता के घर हुई चोरी
आपको बता दें कि सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके के ओशिवारा में विंडसर ग्रैंड बिल्डिंग में रहते हैं और ये चोरी 19 मार्च से 20 मार्च के बीच हुई थी। सोनू निगम की छोटी बहन निकिता ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।
पूर्व ड्राइवर को किया गया गिरफ्तार
शिकायत के अनुसार पिता अगम कुमार निगम के पास करीब 8 महीने से रेहान नाम का एक ड्राइवर काम कर रहा था। हालांकि सिंगर के पिता उसके काम से बिल्कुल कुछ नहीं थे। उनका मानना था कि ड्राइवर की परफॉरमेंस अच्छी नहीं है। वह बड़ी ही लापरवाही से काम करता है। ऐसे में हाल ही में उनके पिता ने ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया था।

पहले दिन अलमारी से गायब हुए 40 लाख रुपए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम रविवार को वर्सोवा इलाके में बेटी निकिता के घर लंच पर गए थे और कुछ देर बाद ही वहां से वापस लौट आए थे। उसी दिन शाम को उन्होंने अपनी बेटी को फोन पर बताया कि अलमारी में रखे डिजिटल लॉकर से 40 लाख रुपये गायब हो गए हैं।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ मामले का खुलासा
चोरी के बाद वाले दिन पिता अगम कुमार निगम वीजा संबंधी किसी काम के लिए अपने बेटे सोनू निगम के घर पर गए थे और शाम को वहां से अपने घर लौटे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने घर वापस आकर देखा कि उसी लॉकर से फिर से 32 लाख रुपये गायब हैं और लॉकर भी एकदम सही था, उसमें कोई डैमेज नहीं हुआ था।

रेहान बैग लेकर पहुंचा था पिता के फ्लैट पर
इसके बाद पिता ने अपनी बेटी निकिता के साथ मिलकर सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें उनके पूर्व ड्राइवर रेहान दोनों दिन एक बैग लेकर उनके फ्लैट की तरफ जाते दिखाई दे रहा था। ऐसे में पिता और बेटी दोनों को ये यकीन हो गया कि इस चोरी के पीछे रेहान का ही हाथ है।

72 लाख रुपए ही हुई है चोरी
पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम को शक है कि रेहान डुप्लीकेट चाबी की मदद से उनके फ्लैट में घुस रहा था और बेडरूम में डिजिटल लॉकर से उसने ही 72 लाख रुपये चुरा लिए हैं। वहीं बेटी निकिता की शिकायत के आधार पर ओशिवारा पुलिस ने आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications