दूसरी शादी करने जा रहीं कनिका कपूर को 18 साल में हुआ था राज से प्यार, शादी के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं
मुंबई, 20 मई। 'बेबी डॉल' और 'चिट्टियां कलियां' जैसे गीतों के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली ग्लैमरस सिंगर कनिका कपूर आज दूसरी बार दुल्हन बनने जा रही हैं। तीन बच्चों की मम्मी कनिका कपूर को दूसरी बार प्रेम हुआ है और बहुत ही सोचने समझने के बाद उन्होंने NRI बिजनसमैन गौतम हाथीरमानी को अपना हमसफर बनाने का फैसला किया है। कनिका की मेंहदी और संगीत की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें कनिका बहुत ज्यादा खुश दिखाई पड़ रही हैं।

कनिका की पहली शादी राज चंडोक से हुई थी
आपको बता दें कि इससे पहले कनिका कपूर ने लंदन के ही बिजनेसमैन राज चंडोक से 1997 में शादी की थी। ये एक प्रेम विवाह था। जब कनिका को राज चंदोक से प्रेम हुआ था, तब उनकी उम्र मात्र 18 बरस थी। मोहब्बत होने के तुंरत बाद इन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया था लेकिन शादी के कुछ अरसे बाद ही कनिका को एहसास हुआ कि उनका निर्णय गलत था। वो राज के साथ घुटन महसूस करने लगी थी।

'कम उम्र में शादी करने का फैसला सही नहीं था'
इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनकी कम उम्र में शादी करने का फैसला सही नहीं था। वो उस शादी में खुश नहीं थीं। हालांकि इस शादी से उन्हें तीन बच्चे अयाना, समारा और युवराज हैं।

तलाक की असली वजह का खुलासा नहीं
कनिका परेशान होकर अपनी मम्मी के पास रहने के लिए इंडिया आ गई थीं और साल 2012 में उन्होंने राज चंदोक से तलाक ले लिया। हालांकि कनिका ने अपने इंटरव्यू में शादी टूटने की असल वजह के बारे में खुलासा नहीं किया था, बस इतना बोला था कि जब रिश्ता बोझ लगने लगे तो उसे छोड़ देना चाहिए।

डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं कनिका कपूर
कनिका ने कहा था वो दौर बहुत खराब था, वो डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं और लंबे वक्त बाद वो इससे उबर पाई थीं। हालांकि उन्होंने इस वक्त ये भी बोला था कि वो आगे किसी भी रिलेशनशिप के बारे में सोच नहीं रही हैं और ना ही सोचना चाहती हैं, उनका पूरा ध्यान अपनी गायिकी के करियर पर हैं। वो इस वक्त काफी खुश हैं, आगे देखेंगे क्या होता है लेकिन गौतम हाथीरमानी ने उनकी सोच को बदल दिया।

मीडिया से दूर रख गई है शादी
मालूम हो कि दाना ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम हाथीरमानी को कनिका की गायिकी भी काफी पसंद है। कनिका के करीबी बता रहे हैं कि गौतम हाथीरमानी और कनिका पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, उनका रिश्ता आज शादी तक इसलिए पहुंचा क्योंकि उसमें उनके घरवालों और बच्चों की मर्जी शामिल है।
कनिका और गौतम की शादी लंदन में हो रही
फिलहाल कनिका और गौतम की शादी लंदन में हो रही है , जिसे बहुत ही प्राइवेट रखा गया है और दोनों के परिवार वालों ने इस बारे में मीडिया में कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications