यूट्यूबर अरमान मलिक पर भड़क गए सिंगर अरमान मलिक, कहा- 'मेरा इस्तेमाल मत करो, मुझे घिन आती है'

Singer Armaan Malik On Youtuber Armaan: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पत्नियों, पायल मलिक और कृतिका मलिक को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। यूट्यूबर अरमान मलिक अपने मजेदार वीडियोज से लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं।

armaan malik

Singer Armaan Malik On Youtuber Armaan: पिछले कुछ समय से फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पत्नियों, पायल मलिक और कृतिका मलिक को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। यूट्यूबर अरमान मलिक अपने मजेदार वीडियोज से लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि जल्द ही यूट्यूबर अरमान मलिक के घर पर नए मेहमानों की एंट्री होने वाली है। उनकी दोनों बीवियां प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि अरमान मलिक आए दिन अपनी दो-दो शादियों और प्रेग्नेंट बीवियों को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। दरअसल लोगों का कहना है कि अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों और उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर करते हैं और उन्हीं वीडियोज की मदद से फेमस होने की कोशिश कर रहे हैं। मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने यूट्यूबर अरमान मलिक को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। इस मामले को लेकर सिंग अरमान मलिक का ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

सिंगर अरमान ने सुनाई खरी खोटी

बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरमान मलिक ने हाल ही में यूट्यूबर अरमान मलिक को कई बातें सुनाई हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है- मीडिया में उन्हें अरमान मलिक कहना बंद करें। उनका असली नाम 'संदीप' है !! भगवान के लिए मेरे नाम का दुरुपयोग करना बंद करें। नींद से जागने के बाद मुझे इस तरह के आर्टिकल पढ़ने से नफरत है .. और ये खबर मुझे और भी दुखी कर रह है।

यूट्यूबर अरमान मलिक ने दिया जवाब

इसके बाद यूट्यूबर अरमान मलिक ने भी अपने यूट्यूब हैंडल पर सिंगर अरमान मलिक को करारा जवाब दिया है। यूट्यूबर अरमान मलिक ने कहा है- शायद बात से विवाद हो जाए लेकिन हम अपनी जगह सही हैं। एक नाम से करोड़ लोग होते हैं। अगर आपको लगता है कि मैंने आपका नाम सुनकर अपना नाम रखा है तो आपको बता देता हूं कि मैं आपसे 5 साल बड़ा हूं।

यूट्यूबर अरमान मलिक की होती है आलोचना

यूट्यूबर अरमान मलिक ने आगे लिखा है- घर में मुझे संदीप और अरमान दोनों नाम से पुकारा जाता है। मुझे दूसरी बात ये बुरी लगी, कि कोई इंसान ट्वीट करता है और कहता है कि मुझे इस इंसान से घिन आने लग गई है। ये बहुत ही खराब है। आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों और एक बेटे को लेकर सुखी जीवन जी रहे हैं। इनका पूरा परिवार अपने वीडियोज और रील्स के जरिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता है। ये लोग एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं और लोग इनकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।

दो पत्नियों के साथ रहते हैं अरमान मलिक

दो पत्नियों के साथ रहते हैं अरमान मलिक

आपको बता दें यूट्यूबर अरमान मलिक साल 2011 में पायल मलिक के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों का एक बच्चा भी है, जिसका नाम उन्होंने चिरायु मलिक रखा है। 6 साल के वैवाहिक जीवन के बाद, अरमान मलिक ने साल 2018 में कृतिका मलिक से शादी कर ली। जानकारी के अनुसार कृतिका मलिक उनकी पहली पत्नी, पायल मलिक की बेस्ट फ्रेंड हैं।

1.5 मिलियन की है फैन फॉलोइंग

अरमान मलिक एक कंटेंट क्रिएटर हैं और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर लगभग 1.5 मिलियन की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। अरमान मलिक की दोनों पत्नियां एकसाथ आईवीएफ के जरिए प्रेग्नेंट हैं। लेकिन लोग अरमान मलिक को उनकी दोनों पत्नियों के एकसाथ प्रेग्नेंट होने को लेकर चिढ़ा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+